{"_id":"5e25f4918ebc3e4ae64c2469","slug":"notice-to-banquet-hall-owners-on-jam-shamli-news-mrt4648946165","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम लगने पर दो बैंक्वेट हॉल मालिकों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम लगने पर दो बैंक्वेट हॉल मालिकों को नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाम लगने पर दो बैंक्वेट हॉल मालिकों को नोटिस
शामली। शहर के अधिकतर बैंक्वेट हॉल में पार्किंग की व्यवस्था न होने से सड़क किनारे वाहन खड़े होने से अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। रविवार रात को कैराना रोड पर बैंक्वेट हॉल में शादी समारोह के दौरान कई घंटे तक जमा लगा रहा। जिस पर पुलिस ने इस मार्ग के दो बैंक्वेट हॉल मालिकों को नोटिस जारी करते हुए 15 दिन में लीगल पार्किंग की व्यवस्था करने को कहा है। इनमें एक बैंक्वेट हॉल पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल का भी है।
शहर में अधिकतर बैंक्वेट हॉल में पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। जब भी बैंक्वेट हॉल में कोई कार्यक्रम शादी समारोह आदि होते है तो अधिकतर वाहन बैंक्वेट हॉल के बाहर सड़क पर ही खड़े होते है। खासतौर से चार पहिया वाहनों को खड़े करने की पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। इसके चलते सड़क पर जाम की स्थिति बनी रहती है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि रविवार रात को कैराना रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में शादी समारोह के दौरान सड़क पर करीब दो घंटे से अधिक समय तक जाम लगा रहा। जाम को खुलवाने और यातायात संचालित करने के लिए पुलिसकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। कोतवाल ने बताया कि इस मामले में जनता की शिकायतें मिलने पर राजमहल बैंक्वेट हॉल के मालिक दीपक गर्ग और जेजे फार्म के मालिक पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल के नाम नोटिस जारी किए गए हैं। राजमहल बैंक्वेट हॉल को जारी नोटिस अरविंद कुमार ने रिसीव किया है, जबकि जेजे फार्म को भेजा गया नोटिस मोनू ने रिसीव किया है। नोटिस में कहा कि जब भी उनके बैंक्वेट हॉल में कोई कार्यक्रम शादी या अन्य कोई समारोह होता है तो उनके पास पर्याप्त पार्किंग न होने के कारण आगंतुक अनाधिकृत पार्किंग कर सड़क किनारे गाड़ी खड़ी करते हैं, जिससे मार्ग अवरुद्ध हो जाता है। इससे जनमानस को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बैंक्वेट हॉल मालिकों से कहा गया है कि कार्यक्रमों के लिए 15 दिन के अंदर लीगल पार्किंग की व्यवस्था करें अन्यथा उनके बैंक्वेट हॉल के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।