{"_id":"590392dc4f1c1b267bc0c0d8","slug":"not-leave","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवकाश नहीं, कलक्ट्रेट रहा सूना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवकाश नहीं, कलक्ट्रेट रहा सूना
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Apr 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
problem
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। प्रदेश सरकार ने महापुुरुषों के नाम पर होने वाले अवकाश बंद कर दिए, लेकिन शुक्रवार को परशुराम जयंती पर कलक्ट्रेट परिसर में अवकाश जैसा ही नजारा देखने को मिला। अधिकांश अधिकारियों के कमरों पर दरवाजे बंद रहे, सिर्फ दफ्तरों में स्टाफ मौजूद रहा।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सुबह नौ से 11 बजे तक दफ्तर में बैठकर जन समस्याएं प्राथमिकता के आधार पर सुनी जाएंगी। वहीं, शुक्रवार को कलक्ट्रेट परिसर का नजारा कुछ अलग ही दिखाई दिया।
चूंकि शासन ने शामली के जिलाधिकारी सुजीत कुमार का स्थानांतरण कर दिया है, इस लिहाज से जिलाधिकारी कार्यालय का दरवाजा भी बंद रहा। वहीं, अपर जिलाधिकारी और एसडीएम कार्यालय का दरवाजा भी बंद रहा। तहसीलदार शामली राकेश त्यागी अपने दफ्तर में बैठे रहे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि शुक्रवार को परशुराम जयंती के चलते न्यायालयों में विचाराधीन वादों पर भी शुक्रवार की तारीख नहीं लगी थी। इसके चलते अधिवक्ता भी कलक्ट्रेट पहुंचे जरूर, मगर कामकाज कोई खास नहीं हो सका।
आज आ सकते हैं नए डीएम
शासन ने शामली के डीएम सुजीत कुमार को स्थानांतरित कर देवरिया का जिलाधिकारी बना दिया है, जबकि इंद्र विक्रम सिंह को शामली का जिलाधिकारी बनाया गया है। शुक्रवार को जिलाधिकारी के कार्यालय पर नेम प्लेट बदल दी गई। मालूम चला है कि नए जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह शनिवार को कार्यभार ग्रहण कर सकते हैं।