फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Not all books, examination today

शामली में प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्कूलों में किताबें पूरी नहीं, परीक्षा आज से

Mon, 17 Oct 2016 04:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Mon, 17 Oct 2016 04:31 PM IST
विज्ञापन
Not all books, examination today
Book
शामली । प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्कूलों में आधा सत्र बीत चुका है। इसके बाद भी पूरी किताबें बच्चों को नहीं मिल पाई हैं। वही बेसिक शिक्षा विभाग ने अर्द्धवार्षिक परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके तहत सोमवार को पहला पेपर होगा।
विज्ञापन


जनपद के सभी स्कूलों में 5 लाख 70 हजार किताबों का वितरण होना है जबकि अभी शासन से केवल 4 लाख किताबें ही भेजी गई हैं। इनका वितरण भी अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। 
विज्ञापन


एग्जाम 17 अक्तूबर से शुरू होकर 25 अक्तूबर तक होंगे। कक्षा एक सेे लेकर कक्षा 8 तक के बच्चों का पहली शिफ्ट में हिंदी का पेपर और दूसरी शिफ्ट में कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों का कला का पेपर है। वहीं 21 को कक्षा 3 से 8 तक संस्कृत एवं 25 अक्तूबर को कक्षा 6 से 8 तक का पहली शिफ्ट में पर्यावरण और दूसरी शिफ्ट में खेल एवं व्यायाम का पेपर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कक्षा 5 की अभी तक संस्कृत और अंग्रेजी की किताबें भी दी गई हैं। लेकिन बाकी विषयों में किताबें पढ़े बिना ही पेपर में कैसे देंगे। कक्षा 6 से 8 तक के कुछ बच्चों ने बताया कि हमारे स्कूल में बाकी विषयों की किताबें तो मिल चुकी है। लेकिन पर्यावरण एवं स्काउट गाइड एवं खेल एंव व्यायाम की किताबें नहीं मिल पाई है। बीएसए चंद्रशेखर का कहना है कि ज्यादातर किताबें दी जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed