{"_id":"69fa3f1c08bd7f4a8601eb1a","slug":"normal-life-disrupted-due-to-rain-and-hailstorm-shamli-news-c-26-1-sal1002-164844-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: आंधी, ओलावृष्टि के साथ हुई बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: आंधी, ओलावृष्टि के साथ हुई बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त
Wed, 06 May 2026 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 06 May 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
शामली में कैराना रोड पर जलभराव । संवाद
शामली। दिनभर बादल छाए रहने के बाद मंगलवार देर शाम मौसम फिर बदला और तेज हवाओं, ओलावृष्टि के साथ झमाझम बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। जलभराव के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लांक में आंधी के कारण बड़ी माता मंदिर, कैराना में खंभे टूट गए। गढ़ीपुख्ता में पेड टूटकर गिर गए।
मंगलवार को दिन में बादल छाए रहे, लेकिन उमस बनी रही। देर शाम अचानक ही आंधी के साथ बारिश हुई। कुड़ाना, बधेव गांव में कुछ देर के लिए ओलावृष्टि भी हुई। झमाझम बारिश के कारण शहर के फव्वारा चौक, बडियाल, रेलवे रोड, दिल्ली रोड और कैराना रोड पर जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कैराना, कांधला, झिंझाना, बनत सहित अन्य क्षेत्रों में भी बारिश हुई। शहर के फव्वारा चौक, दिल्ली रोड पर दुकानों से लेकर सड़क पर जलभराव हो गया। जिसके कारण नगर पालिका के नालों को सफाई के दावे भी हवाई साबित हुए। मंगलवार को अधिकतम तापमान 29 जबकि न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट के साथ 19 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. श्वेता सिंह के अनुसार आने वाले दिनों में भी मौसम का मिजाज इसी तरह बदलता रह सकता है। आगामी दो दिनों में बारिश की संभावना है।
बिजली आपूर्ति रही बाधित
तेज हवाओं के कारण शामली, कैराना, थानाभवन और ऊन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। कई जगह फॉल्ट के कारण घंटों बिजली गुल रही, जिससे आमजन के साथ-साथ औद्योगिक इकाइयों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। ऊर्जा निगम के कर्मचारी देर रात तक फाल्ट दुरुस्त करने में जुटे रहे।
विज्ञापन
फसलों को नुकसान, गन्ने को लाभ
आंधी और बारिश ने बागवानी फसलों, खासकर आम और लीची, को जबरदस्त नुकसान पहुंचाया है। तैयार खड़ी फसल जमीन पर बिछ गई है। स्थानीय किसान बबलू सैनी, किसान शादाब, शमीम अहमद आदि का कहना है कि आम की दशहरी और लंगड़ा जैसी किस्मों के साथ-साथ लीची के गुच्छे भी तेज हवा का वेग नहीं सह पाए। हमने साल भर मेहनत की और कर्ज लेकर बागों की देखभाल की, लेकिन एक घंटे के तूफान ने सब कुछ बर्बाद कर दिया।
कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि तेज हवाओं,ओलावृष्टि और बारिश से आम, लीची और आड़ू की फसलों को नुकसान है। वहीं गन्ने की फसल के लिए यह बारिश लाभकारी है। उन्होंने बागवानों को फसलों की विशेष देखभाल की सलाह दी है।
स्वास्थ्य को लेकर सावधानी जरूरी
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. किशोर कुमार आहूजा ने बताया कि बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम, बुखार और वायरल संक्रमण के मामले बढ़ सकते हैं। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी गई है।