फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   No benefit of reducing VAT on petrol and diesel

पेट्रोल-डीजल पर वैट घटने का नहीं मिला फायदा

Sat, 06 Nov 2021 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
No benefit of reducing VAT on petrol and diesel
शामली। केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर पांच रुपये और डीजल पर दस रुपये एक्साइज ड्यूटी घटाने की घोषणा बुधवार को की थी। जिसके बाद यूपी सरकार ने भी पेट्रोल पर सात और डीजल पर दो रुपये वैट घटाने का एलान कर दिया था। यह कीमतें बृहस्पतिवार रात 12 बजे के बाद से लागू होनी थीं, लेकिन बृहस्पतिवार को दिन भर लगभग सभी पेट्रोल पंपों पर केंद्र सरकार की एक्साइज ड्यूटी घटाने के बाद कम हुई कीमतों पर ही पेट्रोल-डीजल बेचा गया। जिससे वाहन चालकों को पेट्रोल पांच और डीजल दस रुपये सस्ता ही मिला। ऐसे में वाहन चालकों में असमंजस की स्थिति बनी रही। कई वाहन चालक पेट्रोल और डीजल पर 12-12 रुपये कम होने का हवाला देते हुए कर्मचारियों से उलझ भी गए। किसी तरह समझा-बुझाकर उन्हें शांत किया गया।
विज्ञापन

बढ़ीं कीमतें रात 12 बजे से हो जाती हैं लागू
बृहस्पतिवार को पंपों पर पेट्रोल के दामों को लेकर ज्यादा माथापच्ची करते लोग दिखे। उनका कहना था कि सरकार ने केंद्र और प्रदेश सरकार ने 12-12 रुपये कम करने की घोषणा की है। लेकिन उन्हें पेट्रोल पांच रुपये और डीजल दस रुपये सस्ता ही दिया जा रहा है। इस पर पेट्रोल पंप संचालकों ने तर्क दिया कि यूपी सरकार का वैट कम करने का आदेश उन्हें अभी तक नहीं मिला है। जिस पर वाहन चालकों ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जब दाम बढ़ते हैं तो रात 12 बजे के बाद से नए रेट लागू हो जाते हैं।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार इतना वसूलती है वैट
यूपी में पेट्रोल पर 17.74 रुपये प्रति लीटर वैट लग रहा था जिसे घटाकर 10.74 रुपये कर दिया गया है। इसी तरह डीजल पर 10.41 रुपये प्रति लीटर वैट की जगह 8.41 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। शुक्रवार को शामली में डीजल की कीमत 87.05 पैसे और पेट्रोल की कीमत 95.54 पैसे प्रति लीटर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिसूचना जारी नहीं होने से रहा असमंजस
पेट्रोल पंप संचालक सतवीर पंवार और दिनेश चंद गुप्ता का कहना है कि मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद राज्य कर विभाग वैट कम करने की अधिसूचना जारी नहीं कर पाया। जिसके चलते बृहस्पतिवार को एक्साइज ड्यूटी कम करके ही पेट्रोल और डीजल की बिक्री की गई। अधिसूचना जारी न होने के कारण असमंजस की स्थिति रही। शुक्रवार को वैट घटाकर बिक्री की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed