फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   no admission on first day

पहले दिन नहीं हुए दाखिले

Thu, 30 Sep 2021 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
no admission on first day
शामली। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ द्वारा शैक्षिक सत्र 2021-22 में प्रवेश हेेतु यूजी की पहली कट ऑफ मेरिट सूची जारी की गई है। पहले दिन कालेजों में किसी छात्र ने दाखिला नहीं लिया है। कुछ छात्रों ने कॉलेज पहुंचकर दाखिले संबंधी जानकारी ली। पहली सूची में शामिल छात्रों के दाखिले एक अक्तूबर तक होंगे।
विज्ञापन

बुधवार को डिग्री कालेजों में यूजी में प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय ने पहली कट ऑफ मेरिट सूची जारी करते हुए दाखिले शुरू कर दिए हैं। कालेजों में कट ऑफ मेरिट सूची नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई है। पहले दिन शहर के आरके कॉलेज और वीवी कॉलेज में किसी छात्र ने दाखिला नहीं लिया है।
विज्ञापन

कॉलेजों में छात्र दाखिला लेने संबंधी जानकारी लेने और मेरिट सूची देखने के लिए पहुंचे। आरके कॉलेज में प्रथम वर्ष में बीएससी एजी में 240 सीट, बीएससी पीसीएम वर्ग में 160, बीकॉम में 160, बीएससी बायो में 160 और बीएससी पीसीएम वर्ग में 80 सीट हैं। वीवी डिग्री कॉलेज में बीकॉम की 160 सीट और बीए की 490 सीट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
कॉलेजों में पहली कट ऑफ मेरिट सूची
-------------------------
आरके कॉलेज शामली
बीएससी कृषि प्रथम वर्ष:
सामान्य : 65.20 प्रतिशत
ईडब्ल्यूएस : 70 प्रतिशत
अन्य पिछड़ा : 73.20 प्रतिशत
एससी-एसटी : 70.50 प्रतिशत
--
बीएससी पीसीएम
सामान्य : 79.60 प्रतिशत
ईडब्ल्यूएस : 57.20 प्रतिशत
अन्य पिछड़ा : 76.40 प्रतिशत
एससी-एसटी : 67.20 प्रतिशत
--
बीएससी पीएसएम
सामान्य : 69.80 प्रतिशत
अन्य पिछड़ा : 51.60 प्रतिशत
एससी-एसटी : 60 प्रतिशत
--
बीएससी बायो
सामान्य : 75.20 प्रतिशत
ईडब्ल्यूएस : 49.80 प्रतिशत
अन्य पिछड़ा वर्ग : 71.80 प्रतिशत
एससी-एसटी : 62.80 प्रतिशत
--
बीकॉम
सामान्य : 68.80 प्रतिशत
ईडब्ल्यूएस : 46.00 प्रतिशत
अन्य पिछड़ा वर्ग : 64.80 प्रतिशत
एससी-एसटी : 37.60 प्रतिशत
वीवी डिग्री कालेज शामली
बीकॉम प्रथम वर्ष:
सामान्य : 65.4 प्रतिशत
सामान्य ईडब्ल्यूएस : 48.08 प्रतिशत
ओबीसी : 61.6 प्रतिशत
दिव्यांग : 53.06 प्रतिशत
एससी : 37.06 प्रतिशत
---
बीए प्रथम वर्ष
सामान्य : 73 प्रतिशत
ईडब्ल्यूएस : 43 प्रतिशत
ओबीसी : 69.06 प्रतिशत
एससी : 62.04 प्रतिशत
एसटी : 60 प्रतिशत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed