फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Nikhil in high school and Daksh won in Inter

हाईस्कूल में निखिल और इंटर में दक्ष ने बाजी मारी

Sun, 01 Aug 2021 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Nikhil in high school and Daksh won in Inter
निखिल कश्यप हाई स्कूल 94.1 प्रतिशत सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज शामली - फोटो : SHAMLI
हाईस्कूल में निखिल और इंटर में दक्ष ने बाजी मारी
विज्ञापन

शामली। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर का रिजल्ट शनिवार को घोषित हो गया। रिजल्ट घोषित होते ही होनहार विद्यार्थियों और उनके अभिभावक खुशी से झूम उठे। हाईस्कूल में निखिल ने 94.1 प्रतिशत और इंटर में दक्ष नामदेव ने 89.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। दोनों छात्र सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शामली के हैं। सरस्वती बालिका विद्यामंदिर इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की सभी छात्राओं की मार्कशीट पर प्रोन्नत लिखा गया। वहीं, इसी कॉलेज में इंटर की छह छात्राओं का रिजल्ट रोका गया।

यूपी बोर्ड ने शनिवार को रिजल्ट जारी कर दिया। डीआईओएस सरदार सिंह ने बताया कि जिले में हाईस्कूूल में 13600 और इंटर में 12617 विद्यार्थी पंजीकृत थे। कोरोना के कारण बोर्ड परीक्षाएं नहीं होने से सभी विद्यार्थियों को प्रोन्नत किया गया है। बोर्ड की तरफ से इस बार मेरिट जारी नहीं की गई। घोषित रिजल्ट में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शामली के हाईस्कूल के छात्र गांव बहावड़ी निवासी निखिल ने 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉलेज में टॉपर रहे। इंटर में इसी कॉलेज के छात्र दयानंद नगर निवासी दक्ष नामदेव ने 89.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉलेज टॉपर बने। इस कॉलेज में हाईस्कूल में दूसरे स्थान पर मोहम्मद कैफ 93.5 प्रतिशत, तीसरे स्थान पर रहे उज्ज्वल शर्मा 93.3 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसी कॉलेज में इंटर में कासिम अली 87.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा और अनंत मलिक व आशू निर्वाल ने संयुक्त रूप से 86.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रबंध समिति के अध्यक्ष विनोद गोयल, प्रबंधक विवेक संगल, प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद शर्मा, उप प्रधानाचार्य मलूकचंद ने छात्रों को बधाई दी। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शामली इंटर में यशवी ने 87 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर मीनाक्षी पंवार व सृष्टि अग्रवाल ने संयुक्त रूप से 86.8 प्रतिशत और तीसरे स्थान पर शिखा मलिक ने 86.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार ने छात्राओं को बधाई दी।

शामली इटंर का टॉपर दक्ष नामदेव अपने परिजनो के साथ

शामली इटंर का टॉपर दक्ष नामदेव अपने परिजनो के साथ- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed