फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   NIA released Sabir

ड्रग्स के मामले में साबिर ने पंजाब की जेल में बिताए थे 12 साल

Fri, 16 Sep 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
NIA released Sabir
एटीएस की दबिश :: शामली जिले के कस्बा कैराना में पानीपत रोड स्थित बंद पड़ा साबिर का मकान। - फोटो : SHAMLI
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैराना (शामली)। एनआईए व एटीएस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान उठाए दुकानदार साबिर को बुधवार देर रात छोड़ दिया गया। उसने ड्रग्स के मामले में पंजाब की जेल में 12 साल बिताए हैं। उसे पाकिस्तान में रहने वाली अपनी बहन से मिलकर लौटते समय पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
एनआईए के एसपी शैलेंद्र मिश्रा व एटीएस के इंस्पेक्टर उज्ज्वल ने बुधवार को नायब तहसीलदार व पुलिस के साथ मोहल्ला दरबार कलां में कांधला निवासी साबिर की दुकान खंगाली। साबिर व उसके बेटे साकिर को हिरासत में ले लिया था। वहीं, एक अन्य युवक को भी पूछताछ के लिए उठाया। कोतवाली में पूछताछ के बाद साकिर व दूसरे युवक को छोड़ दिया था। हालांकि साबिर को टीम कांधला ले गई थी। वहां उसके दूसरे मकान की तलाशी ली।
विज्ञापन

हालांकि बृहस्पतिवार को परचून की दुकान पर बैठे साबिर के छोटे पुत्र फैसल ने बताया कि उसके पिता को टीम ने देर रात छोड़ दिया। फैसल ने बताया कि उसके पिता साबिर करीब कुछ साल पहले जेल से बाहर आए थे। साबिर की बहन पाकिस्तान में रहती है। उसके पिता पाकिस्तान में अपनी बहन से मिलकर वर्ष 2008 में लौट रहे थे। इस दौरान पाकिस्तान से आने वाले सामान में किसी ने कुछ गलत सामान रख दिया था। इस पर पंजाब पुलिस ने उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया था। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि साबिर ने ड्रग्स के मामले में 12 साल पंजाब की जेल में बिताए हैं। वहीं, एसपी अभिषेक झा का कहना है कि सूचना मिली है कि साबिर को छोड़ दिया गया है। हालांकि आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या था नीले बोरे का राज
एनआईए व एटीएस बुधवार को साबिर की परचून की दुकान पर पहुंचे। उन्होंने दाल, चावल, चीनी व अन्य समान के बोरों की तलाशी ली। साबिर की दुकान पर काम करने वाले बच्चे ने बताया कि टीम के लोग बार-बार नीले बोरे के बारे पूछ रहे थे। एनआईए व एटीएस की टीम जानती होगी या फिर साबिर को पता होगा कि नीले बोरे का क्या राज है।

कांधला में भी मकान पर पसरा रहा सन्नाटा
साबिर के कांधला स्थित मकान पर भी बुधवार को सन्नाटा पसरा रहा। परिजनों ने किसी तरह की जानकारी देने से इनकार कर दिया।

एटीएस की दबिश::  शामली जिले के कस्बा कैराना में साबिर के मकान में पसरा सन्नाटा। संवाद

एटीएस की दबिश:: शामली जिले के कस्बा कैराना में साबिर के मकान में पसरा सन्नाटा। संवाद- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed