फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   New members joined the Board of Trade

नए सदस्यों ने व्यापार मंडल की सदस्यता ग्रहण की

Sun, 19 Jun 2022 01:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
New members joined the Board of Trade
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। पउप्र संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के सुभाष चौक स्थित प्रांतीय मुख्यालय पर पहुंचकर व्यापारियों ने व्यापार मंडल की सदस्यता ग्रहण की।
युवा विंग के जिला उपाध्यक्ष ऋषभ जैन एडवोकेट के साथ आजीवन सदस्यता ग्रहण करने वालों में हर्षित अग्रवाल, पंकज गोयल, मनुज कांबोज, दिव्यांग कांबोज, विशाल मलिक, ध्रुव मित्तल, हार्दिक संगल आदि शामिल रहे। इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने कहा कि पउप्र संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल पूरे प्रदेश का एक मात्र अराजनैतिक तथा धर्मनिरपेक्ष संगठन है, जिसमें सभी राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता और सभी धर्मों के व्यापारी सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में व्यापारियों का अधिकारी खुलेआम उत्पीड़न कर रहे हैं। सरकार व्यापारियों की अनदेखी कर रही है।

व्यापारियों के स्टॉक का बीमा सरकारी स्तर पर हो, 60 साल से ऊपर की आयु के व्यापारी को तत्काल प्रभाव से पेंशन योजना का लाभ दिए जाने, कमर्शियल विद्युत दरों को कम करके घरेलू विद्युत दरों के बराबर करने, व्यापारियों को आर्थिक सहायता देने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही व्यापारियों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने उपस्थित व्यापारियों से एकजुट रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री सुभाष चंद धीमान, पवन सिंघल एडवोकेट, ऋषभ जैन एडवोकेट, पंकज गोयल, हर्षित अग्रवाल मनुज कांबोज, दिव्यांश कांबोज और अन्य सभी नए सदस्य उपस्थित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed