फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   New case of corona found in the district after 20 days

जिले में 20 दिन बाद मिला कोरोना का नया केस

Tue, 24 Aug 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
New case of corona found in the district after 20 days
शामली। जिले में करीब 20 दिन बाद कोरोना का एक नया केस मिला है। इससे पहले तीन अगस्त को एक कोरोना संक्रमित केस आया था। 10 अगस्त को जिला कोरोना मुक्त हो गया था। तब से जिले में कोरोना का कोई सक्रिय केस नहीं था।
विज्ञापन

मंगलवार को प्राप्त सैंपलों की जांच रिपोर्ट में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। जिले से करीब 1988 सैंपल जांच को भेजे गए थे। इससे पहले तीन अगस्त को एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला था। इसके बाद से जिले में कोरोना का नया केस नहीं मिला था। इसके बाद 10 अगस्त को जिले में कोरोना का कोई सक्रिय केस न रहने से कोरोना मुक्त हो गया था। नया केस मिलने के बाद अब तक जिले में कोरोना संक्रमित केस की संख्या 12904 हो गई है। कोरोना का नया केस मिलने के बाद लोगों को कोरोना से बचाव के लिए एहतियात बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed