फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Net banking password flown over 68 thousand

नेट बैंकिंग का पासवर्ड लेकर उड़ाए 68 हजार

Sun, 25 Dec 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sun, 25 Dec 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Net banking password flown over 68 thousand
कैराना । नेट बैंकिंग के माध्यम से ठग ने खाताधारक को फोन करके खाते की जानकारी ले ली और उसके खाते से 68 हजार 777 रुपये ट्रांसफर कर लिए। धोखे का पता चलने पर पीड़ित ने कोतवाली में अज्ञात ठग के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया और कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन


कांधला के मोहल्ला टीचर्स कालोनी निवासी हुकुमचन्द शर्मा का कैराना की स्टेट बैंक शाखा में खाता है। हुकम चन्द शर्मा ने कोतवाली में अज्ञात ठग के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करायी कि उसके फोन पर एक अज्ञात व्यक्ति ने कॉल करके खाते के बारे में कुछ जानकारी मांगी थी।
विज्ञापन


जिसके बाद उसके खाते से अज्ञात ठग ने 24, 25 व 26 नवंबर तथा दो दिसंबर को कुल 68 हजार 777 रुपये की नकदी निकाल ली। जब वह बैंक शाखा में रुपये जमा कराने गया तो उसे ठगी का पता चला। पुलिस ने अज्ञात ठग के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी। ठग की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed