फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   NCC cadets got practice of salute

एनसीसी कैडेट्स को सेल्यूट का कराया अभ्यास

Sat, 18 Jun 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
NCC cadets got practice of salute
शामली में मदरलैंड स्कूल में आयोजित एनसीसी शिविर में भाग लेते एनसीसी कैडेट। - फोटो : SHAMLI
शामली। मदरलैंड पब्लिक स्कूल शामली में शुक्रवार को 85 बटालियन एनसी सी शामली के दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन की शुरुआत योग क्लास से हुई।
विज्ञापन

योग शिक्षिका रुचि गर्ग और सूबेदार हरेंद्र सिंह ने कैडेट्स को योगाभ्यास कराया। कैंप कमांडेंट कर्नल कैनेथ रोशन ने सभी कैडेट्स को कैंप के दौरान दी जाने वाली समस्त ट्रेनिंग को ध्यान लगाकर सीखने और लगातार अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया। चीफ ऑफिसर अशोक कुमार ने साइबर क्राइम के बारे में जानकारी दी। सेकंड ऑफिसर डॉ. विजय ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन के लिये कैडेट्स का चयन किया गया। सूबेदार मेजर वीरेंद्र सिंह के निर्देशन में कैडेट्स को सामने सेल्यूट, दायें और बायें सेल्यूट का अभ्यास कराया और राइफल के साथ ड्रिल कराई गई। हथियारों के प्रशिक्षण में एसएलआर को खोलना जोड़ना और सफाई का तरीका सिखाया गया। शिविर में कर्नल राजेंद्र सिंह, मेजर अनस खान, कैप्टन लोक़ेंद्र कुमार, सूबेदार सुरेश कुमार, नायब सूबेदार दिगंबर सिंह, हवलदार विजय, कपिल, संजीव पंवार, रणबीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed