फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Nazul's land should be given to UP Roadways for construction of bus stand

-आधुनिक बस अड्डा निर्माण के लिए यूपी रोडवेज को दी जाए नजूल की भूमि-

Wed, 29 Jun 2022 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Nazul's land should be given to UP Roadways for construction of bus stand
बस अड्डा निर्माण के लिए यूपी रोडवेज को दी जाए नजूल की भूमि
विज्ञापन

शामली। जिला व्यापार बंधु की बैठक में शहर के विजय चौक और अजंता चौक के पास तक नजूल की भूमि आधुनिक बस स्टेशन निर्माण के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम को दिए जाने, बरसात से पहले शहरो की नालो की सफाई कराने, शामली रोडवेज डिपो की कार्यशाला के लिए इस्टीमेट जारी करने की मांग की है।
मंगलवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला व्यापार बंधु की बैठक में पश्चिमी उत्तर प्रदेश सयुंक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेशअध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग ने शहर के विजय चौक से लेकर अजंता चौक तक 14 बीघा से ज्यादा नजूल की भूमि को यूपी रोडवेज को आधुनिक बस स्टेशन निर्माण के लिए दिए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि शामली रोडवेज डिपो की कार्यशाला निर्माण के लिए शासन से धनराशि अवमुक्त कराने, बरसात से पहले से शहर के नालो की सफाई कराने, शहर में कोतवाली, सीएचसी के साथ ही विजय चौक और अजंता चौक के बीच भूमि पर पार्किंग बनाए जाने और शामली में प्रधान डाकघर की स्वीकृति दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

बैठक में कांधला में पूर्वी यमुना की छोटी नहर की पुलिया, शामली शहर में नाला पटरी से अतिक्रमण हटाए जाने की मांग की है। कांधला में छोटी नहर के पास हिंदू इंटर कॉलेज से सहकारी बैंक और वहां से आगे डिग्री कॉलेज तक नाला गंदगी, नाले की सफाई, कांधला मैन बस स्टैंड से सब्जी मंडी स्थल तक की सड़क मरम्मत कराये जाने की मांग की। बैठक में अफसरों ने व्यापारियों की समस्याओं को सुनते हुए सभी का प्राथमिकता से निस्तारण की बात कही। व्यापार कर के उपायुक्त सिद्धार्थ सौरव , सीएमओ डॉक्टर संजय अग्रवाल, लीड बैंक मैनेजर उमाशंकर गर्ग, पश्चिमी उत्तरप्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश घनश्यामदास गर्ग, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल कांधला के नगर अध्यक्ष ईश्वर दयाल कंसल, श्रीकांत जैन, आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed