फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Nagar Palika Babu beats policeman and case registered against accused in Shamli

Shamli: नगर पालिका के बाबू की दबंगई, सिपाही के साथ की मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Mon, 01 Jan 2024 05:43 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Mon, 01 Jan 2024 05:43 PM IST
सार

Shamli News : शामली में नगर पालिका के बाबू ने दबंगई दिखाते हुए  सिपाही के साथ मारपीट कर दी। सिपाही की तहरीर पर बाबू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
 

विज्ञापन
Nagar Palika Babu beats policeman and case registered against accused in Shamli
शामली पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली जनपद के कांधला में कस्बे के दिल्ली बस स्टैंड पर नगर पालिका के बाबू ने दबंगई दिखाते हुए सिपाही के साथ मारपीट कर दी। मारपीट का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। वहीं, सिपाही के साथ हुई मारपीट की सूचना एसपी अभिषेक को दी गई। एसपी शामली के आदेश पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी का चालान कर दिया।

विज्ञापन


बताया गया कि रविवार को कांस्टेबल रवि कुमार दिल्ली बस स्टैंड पर हाईवे किनारे लगी हुईं गाड़ियों को हटा रहे थे। इसी बीच नगर पालिका में तैनात बाबू आरिफ खान अपनी कार लेकर दिल्ली बस स्टैंड पर पहुंचा और गाड़ी को सड़क के बीचोबीच खड़ी कर दी। जिससे सड़क के दोनों ओर जाम लग गया। वहीं, बस स्टैंड पर तैनात कांस्टेबल ने नगर पालिका के बाबू को सड़क के बीचोबीच खड़ी गाड़ी को हटाने के लिए कहा तो पालिका के बाबू ने दबंगई दिखाते हुए सिपाही के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। 
विज्ञापन

 

सिपाही ने गाली-गलौज का विरोध किया तो नगर पालिका के बाबू ने सिपाही के साथ मारपीट कर दी। मारपीट में सिपाही घायल हो गए। पुलिस ने दबंगई दिखा रहे बाबू को हिरासत में ले लिया और थाने ले आई। सूचना पर सीओ कैराना अमरदीप मौर्य भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित सिपाही से घटना की जानकारी ली।

यह भी पढ़ें: सदन में मारपीट का मामला: पार्षद आशीष से मिलने जाहिदपुर पहुंचे रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी, बोले घटना असहनीय

बताया गया कि पुलिस ने पीड़ित सिपाही का डॉक्टरी परीक्षण कराया। पुलिस ने पीड़ित सिपाही की तहरीर पर बाबू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना अध्यक्ष पविंद्र कुमार का कहना है कि पीड़ित सिपाही की तहरीर पर आरोपी बाबू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पकड़े गए आरोपी बाबू के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: Strike: ट्रक चालकों ने रोडवेज बसों का चक्का जाम किया, नए साल के पहले दिन बसें नहीं  चलने से यात्री हुए परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed