फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Murder of a history-sheeter: Main accused arrested, he attacked with an axe till he died

हिस्ट्रीशीटर की हत्या में खुलासा: मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दम तोड़ने तक कुल्हाड़ी से किए थे वार

Tue, 22 Oct 2024 04:05 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 22 Oct 2024 04:05 PM IST
सार

शामली जनपद के झिंझाना थानाक्षेत्र के गांव अलाउद्दीनपुर में हिस्ट्रीशीटर दरियाव सिंह की हत्या में खुलासा करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस पूछताछ में हत्या की वजह भी आरोपी ने बताई।

विज्ञापन
Murder of a history-sheeter: Main accused arrested, he attacked with an axe till he died
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली जनपद के झिंझाना थानाक्षेत्र के गांव अलाउद्दीनपुर में हिस्ट्रीशीटर दरियाव सिंह की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या की गई थी। इस मामले में मृतक के भतीजे ने पिता-पुत्र के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मुख्य आरोपी रवि को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली। पकड़ा गया आरोपी भी हिस्ट्रीशीटर है। दोनों पक्ष बावारिया जाति से है। पुलिस का कहना है कि करीब दो माह पहले भी मृतक व आरोपी के बीच झगहा हुआ था।

विज्ञापन


गांव अलाउद्दीनपुर में रविवार रात को दरियाव सिंह (52) की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी थी। पुलिस की जांच में सामने आया था कि दरियाव सिंह और गांव के रवि में शराब पीने के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसमें रवि ने कुल्हाड़ी से वार कर दरियाव की हत्या कर दी।

विज्ञापन

इस घटना में मृतक के भतीजे राकेश की ओर से रवि व उसके पुत्र के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई। सोमवार को पुलिस ने आरोपी रवि को गांव सींगरा के पास बावरिया कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली गई है।

पुलिस की जांच में सामने आया कि मृतक व आरोपी के बीच करीब दो माह पहले भी किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। उस दौरान दरियाव ने रवि को घायल कर दिया था। उस मामले में दरियाव के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था।

मृतक व आरोपी पर पहले से दर्ज है कई आपराधिक मामले
पुलिस के मुताबिक मृतक दरियाव सिंह पर लूट, हत्या, चोरी, राहजनी, डकैती के करीब 14 मामले दर्ज हैं। इसी तरह आरोपी रवि पर भी आठ आपराधिक मामले अलग-अलग थानों पर दर्ज है। मृतक व आरोपी दोनों झिंझाना थाने के हिस्ट्रीशीटर है।

पुलिस के अनुसार दरियाव गांव में अकेला रहता था। उसकी पत्नी व दो बेटे बघरा में रहते है। आरोपी रवि के पत्नी, दो पुत्र व एक पुत्री है, जो गांव में ही रहते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed