{"_id":"6592679cf00e286970021386","slug":"murder-in-shamli-murder-of-an-elderly-woman-on-new-year-she-was-strangulated-to-death-2024-01-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Murder In Shamli: नए साल पर बुजुर्ग महिला की हत्या से सनसनी, गला दबाकर मौत के घाट उतारा, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Murder In Shamli: नए साल पर बुजुर्ग महिला की हत्या से सनसनी, गला दबाकर मौत के घाट उतारा, जांच में जुटी पुलिस
Mon, 01 Jan 2024 12:50 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 01 Jan 2024 12:50 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के शामली में एक बुजुर्ग महिला की हत्या से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। बताया गया कि महिला घर में अकेली थी। एक परिचित मिलने पहुंचे तो वारदात की जानकारी हुई।
विज्ञापन
shamli police
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
चौसाना थानाक्षेत्र के दथेडा गांव में सोमवार के सुबह घर में एक बुजुर्ग महिला(65) का शव पड़ा मिला। गांव की चौकीदार की सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे एवं जांच पड़ताल की गई । पुलिस की प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि शव का गला दबाकर महिला को मारा गया। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया एवं सबूत जुटाए ।एडिशनल एसपी,सीओ एवं पुलिस के आलाअधिकारी घटनास्थल पर मौजूद रहे। शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
चौसाना चौकी क्षेत्र के गांव दथेड़ा में सोमवार की सुबह महिला की बुजुर्ग महिला की हत्या से जनपद पुलिस में खलबली मच गई ।सूचना मिलते ही एएसपी सहित तमाम पुलिस के बड़े अधिकारी घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।
विज्ञापन
कौशल्या नाम की महिला की गला दबाकर हत्या की गई है। गले पर गहरे निशान बने हुए हैं ।पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल है। हालांकि अभी तक हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी ।
बताते हैं कि 2 दिन से महिला अपने घर से भी बाहर नहीं निकले थे ।सोमवार को जब गांव का कोई व्यक्ति मिलने आया तो घर में समान घर का सामान बिखरा पड़ा था एवं महिला का शव जमीन पर पड़ा था ।ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।
मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जांच की। पुलिस ने ग्रामीणों से बातचीत कर हत्या की वजह टीटोलने की कोशिश भी की पर कोई निष्कर्ष नहीं निकला। शवको पीएम के लिए भेजा जा रहा है।