फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   MTech student arrested in Harsh firing

हर्ष फायरिंग की वीडियो वायरल, छात्र समेत दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 12 Mar 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
MTech student arrested in Harsh firing
हर्ष फायरिंग में एमटेक का छात्र गिरफ्तार
विज्ञापन

झिंझाना (शामली)। दो दिन पहले दुल्हैंडी के दिन सोशल मीडिया पर तमंचे से हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस ने एमटेक के छात्र सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हर्ष फायरिंग करने में इस्तेमाल तमंचा भी बरामद कर लिया।

दो दिन पहले दुल्हैंडी के दिन बुधवार रात को सोशल मीडिया पर तमंचे से हर्ष फायरिंग करते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने इसका संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी। इस मामले में पुलिस ने क्षेत्र के गांव असरफपुर निवासी सुमित और सुरेश को गिरफ्तार किया है। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो संज्ञान में आया है। वीडियो में एक युवक अवैैध असलहे से हर्ष फायरिंग करता हुआ दिखाई दे रहा है, जबकि एक अन्य व्यक्ति उसके पास खड़ा है। इस वीडियो की जांच कर कार्रवाई के लिए झिंझाना थाना प्रभारी को निर्देश दिए गए। एसपी ने बताया कि वीडियो में हर्ष फायरिंग करने वाले आरोपी की पहचान असरफपुर निवासी सुमित के रूप में हुई है, जो एमटेक का छात्र बताया गया है। उसके बराबर में खड़ा व्यक्ति की पहचान सुरेश के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ने बताया कि हर्ष फायरिंग करने में इस्तेमाल अवैैैध असलहा बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed