फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Mother and two daughters die from Current

करंट से मां और दो बेटियों की मौत

Wed, 22 Mar 2017 12:02 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 22 Mar 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
Mother and two daughters die from Current
accident - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
थानाभवन। गांव भैंसानी इस्लामपुर में हीटर पर चाय बना रही महिला और उसकी दो बेटियों की करंट से मौत हो गई। एक बेटी महिला की गोदी में थी और दूसरी उसके बराबर में बैठी थी। उधर, महिला के मायके वालों ने हत्या की आशंका जताते हुए हंगामा किया। इसके बाद दोनों पक्षों की पंचायत हुई, जिसमें समझौता हो गया। गमगीन माहौल में तीनों के शव सुपुर्द ए खाक कर दिए गए।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह करीब पांच बजे भैंसानी इस्लामपुर निवासी अफजाल पुत्र खुर्शीद की पत्नी इरशादी उर्फ छोटी (30) हीटर पर चाय बना रही थी। महिला की गोद में उसकी पुत्री गुलफ्शा (1) लेटी थी, जबकि दूसरी बेटी इकरा (4) उसके बराबर में बैठी हुई थी। उबाल आने के  कारण चाय हीटर पर निकल गई और बर्तन में करंट आ गया।
विज्ञापन


इरशादी ने जैसे ही बर्तन को हीटर से उतारने के लिए छुआ तो उसे करंट का तेज झटका लगा। गोदी में लेटी गुलफ्श और इकरा को भी करंट लगा। मां और दोनों मासूम बेटियों की चीख निकली और तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पत्नी की चीख पुकार सुनकर पति अफजाल मौके पर पहुंचा और हीटर का तार हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और परिजनों में कोहराम मच गया। अफजाल ने पत्नी और पुत्रियों की मौत की सूचना पत्नी के परिजनों को भी दे दी। सूचना पर मृतका के मायके से उसके पिता जमशेद पुत्र सुलेमान, मां इम्त्याजी, भाई उमेद निवासी थाना फुगाना गांव जोगियाखेड़ा पहुंचे और उन्होंने हत्या की आशंका जताते हुए हंगामा कर दिया।


 उनका आरोप था कि महिला के कपड़े फटे मिले हैं, जिससे आशंका है कि उसकी पिटाई की गई है। मामला बढ़ता देख दोनों पक्षों के जिम्मेदार लोगों की पंचायत हुई और समझौता हो गया। सूचना पर पहुंचे थानाप्रभारी राजकुमार शर्मा ने मामले की जांच कर शवों का पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा तो पंचायत में हुए समझौते के आधार पर महिला के पिता ने किसी भी कार्रवाई से इंकार कर दिया। बिना पोस्टमार्टम कराए ही तीनों शवों को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। इस दौरान जमशेद, काला, अस्लूप प्रधान, यूनुस प्रधान, कामिल प्रधान, साजिद, मौलाना अब्दुल रजाक, जुबेर, उमेद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed