फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Morning clouds brought relief, afternoon sun increased the heat.

Shamli News: सुबह बादलों ने दी राहत, दोपहर की धूप ने बढ़ाई गर्मी

Wed, 03 Jun 2026 12:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 03 Jun 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Morning clouds brought relief, afternoon sun increased the heat.
शहर के मुजफ्फरनगर रोड पर धूप से बचने को मुंह पर चुनरी लपेटकर जाती युवतियां संवाद
शामली। मंगलवार सुबह के समय आसमान में बादल छाए रहने से लोगों को कुछ राहत मिली, लेकिन दोपहर में तेज धूप निकलने के बाद गर्मी का असर बढ़ गया। तापमान में वृद्धि होने से लोग दिनभर गर्मी से परेशान रहे।
विज्ञापन

तीन दिन पहले आई आंधी और हल्की बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया था और तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली थी। हालांकि मंगलवार को मौसम साफ होते ही तापमान फिर बढ़ने लगा। सुबह हल्के बादल छाए रहे, लेकिन करीब 11 बजे के बाद तेज धूप निकल आई। दोपहर के समय चिलचिलाती धूप के कारण सड़कों पर निकलने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सोमवार को यह 35 डिग्री सेल्सियस था। वहीं न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई और यह 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, मेरठ की मौसम वैज्ञानिक डॉ. श्वेता सिंह ने बताया कि बुधवार को भी सुबह के समय हल्के बादल छाए रहने की संभावना है, जबकि दोपहर में तेज धूप निकल सकती है। मौसम में फिलहाल बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed