फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Monu was murdered by his friends for not allowing him to talk to his girlfriend, two arrested

Shamli News: प्रेमिका से बात न कराने पर दोस्तों ने की थी मोनू की हत्या, दो गिरफ्तार

Sun, 26 Apr 2026 11:43 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 26 Apr 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Monu was murdered by his friends for not allowing him to talk to his girlfriend, two arrested
मोनू हत्याकांड के पकड़े गए आरोपी। पुलिस
कांधला। थाना क्षेत्र के गांव जसाला निवासी मोनू कश्यप हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए उसके ही दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने प्रेमिका से बात न कराने से नाराज होकर पार्टी के बहाने बुलाकर शराब पिलाने के बाद मोनू को ट्रेन के आगे धक्का दे दिया था।
विज्ञापन

21 अप्रैल को पंजोखरा स्थित रेलवे लाइन के पास मोनू कश्यप (25) घायल अवस्था में मिला था। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से हालत गंभीर होने पर मेरठ रेफर किया गया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। मृतक की मां ने गांव के सचिन और शुभम पर हत्या का शक जताते हुए तहरीर दी थी, जिसके आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन

एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रविवार को दोनों आरोपियों को मुख्य सड़क से गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे मोनू के करीबी दोस्त थे। मोनू की दो प्रेमिकाएं थीं, जिनमें से एक से वे बात करना चाहते थे, लेकिन मोनू मना कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

21 अप्रैल को दोनों ने मोनू को कॉल कर रेलवे ट्रैक के पास बुलाया, जहां तीनों ने साथ बैठकर शराब पी। मोनू को प्रेमिका से बात कराने को कहा मगर उसने मना कर दिया। जिस पर उसकी पिटाई की। इसके बाद आरोपियों ने योजना बनाकर ट्रेन आने पर मोनू को धक्का दे दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई। पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है।

मोनू हत्याकांड के पकड़े गए आरोपी। पुलिस

मोनू हत्याकांड के पकड़े गए आरोपी। पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed