{"_id":"62780d0aef46ae192b106858","slug":"monitoring-of-complaints-of-electricity-corporation-should-be-done-rakesh-rathore-shamli-news-mrt5877805182","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत निगम की शिकायतों की हो मॉनिटरिंग : राकेश राठौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत निगम की शिकायतों की हो मॉनिटरिंग : राकेश राठौर
विज्ञापन
शामली के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे नगर विकास राज्य मंत्री
- फोटो : SHAMLI
शामली। प्रदेश के राज्यमंत्री राकेश राठौर ने कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने विद्युत निगम की शिकायतों को लेकर हर स्तर पर मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि शासन की योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ पात्र लोगों को दिलाया जाए।
रविवार को कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा से पहले बाद राज्यमंत्री ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 753 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को 1.56 करोड़ की राशि का चेक सौंपा। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड) के पांच लाभार्थियों को लैपटॉप और उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर रही 10 छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित किए।
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के दो लाभार्थियों को चाबी सौंपी मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना के तहत पांच छात्रों को प्रति छात्र 36 हजार रुपये की धनराशि के चेक दिए। कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान एसएसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि पुलिस ने गैंगेस्टर में दो करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त की गई है। कानून व्यवस्था सुधारने के लिए गुंडा और माफियाओं पर भी लगातार कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
बैठक में डीएम जसजीत कौर ने अवगत कराया कि 50 लाख से ऊपर की निर्माणाधीन परियोजनाओं में धनराशि के अभाव में कई परियोजनाओं का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हो पाया है। मेडिकल कॉलेज, स्टेडियम का प्रस्ताव भेजा गया है। डीएम ने यह भी बताया कि जिले में कई विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों की कमी से कार्यों को करने में कठिनाई आ रही है।
बैठक में राज्यमंत्री राकेश राठौर ने कहा कि शासन की योजनाओं का पात्र लोगों को ज्यादा से ज्यादा लाभ दिए जाने की आवश्यकता है। विद्युत निगम के अफसरों की शिकायतों को लेकर हर स्तर पर मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिए है।
राज्यमंत्री ने कानून व्यवस्था के साथ अधिकारियों और पार्टी के पदाधिकारियों के समन्वय पर जोर देते हुए जनता की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ शंभू नाथ तिवारी, एडीएम संतोष कुमार सिंह, एएसपी ओपी सिंह, सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष सत्येंद्र तोमर, प्रभागीय वन अधिकारी डॉ. विनय कुमार सिंह, सभी एसडीएम और जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।