फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Money wasted in roadways smart card, passengers upset

रोडवेज के स्मार्ट कार्ड में व्यर्थ गए पैसे, यात्री परेशान

Fri, 03 Sep 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Money wasted in roadways smart card, passengers upset
रोडवेज के स्मार्ट कार्ड में व्यर्थ गए पैसे, यात्री परेशान
विज्ञापन

शामली। यात्रियों की सुविधा के लिए शुरू की गई रोडवेज की स्मार्ट कार्ड योजना कई यात्रियों के लिए नुकसानदेय साबित हुई। कोरोनाकाल में यात्री सफर नहीं कर पाए और रोडवेज ने यह योजना बीच में ही बंद कर दी। कार्ड सरेंडर करने केे लिए यात्रियों को 10-12 दिन का समय दिया गया। इस दौरान जो यात्री कार्ड सरेंडर नहीं कर पाए, उन्हें अब भटकना पड़ रहा है।

शामली के दयानंदनगर निवासी बुजुर्ग पवन कुमार ने बताया कि उन्होंने दो वर्ष पूर्व रोडवेज बसों में यात्रा करने के लिए स्मार्ट कार्ड बनवाया था। इसमें दो बार-बार 500-500 रुपये जमा कराए थे। एक-दो बार उन्होंने यात्रा की। फिर कोरोना की वजह से वह कहीं बाहर बस से नहीं गए। पिछले दिनों सहारनपुर जाते समय उन्होंने परिचालक को स्मार्ट कार्ड दिया, तो उसने बताया कि यह सेवा रोडवेज ने बंद कर दी है। कार्ड के पैसे के रिफंड के लिए शामली बस अड्डे के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी से मिले। जब वह वरिष्ठ केंद्र प्रभारी से मिले तो उन्हें बताया गया कि स्मार्ट कार्ड सरेंडर करने के लिए विभाग की ओर से कुछ समय दिया गया था। अब पैसा रिफंड नहीं होगा। पवन कुमार ने उनके बताए महाप्रबंधक के पते पर शिकायत भेजी। लेकिन वहां से गलत पते के चलते शिकायत वापस आ गई। पैसे रिफंड कराने को वह लगातार भटक रहे हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। इस संबंध में बात करने पर शामली बस अड्डे के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राजेंद्र चौहान ने बताया कि मुख्यालय से ही सूचना जारी कर 16 जुलाई से 26 जुलाई के बीच स्मार्ट कार्ड सरेंडर कराए गए थे। शामली से 60 से ज्यादा कार्ड सरेंडर हुए थे। अब मुख्यालय से ही दोबारा तिथि घोषित कर कार्ड सरेंडर हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed