फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Modi as Krishna, Yogi as Arjun are protecting the Sanatan culture says BJP leader Vineet Sharda in Shamli

Shamli: भाजपा नेता विनीत शारदा बोले-कृष्ण रूप में मोदी, अर्जुन रूप में योगी कर रहे सनातन संस्कृति की रक्षा

Mon, 09 Oct 2023 02:42 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 09 Oct 2023 02:42 PM IST
सार

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष विनीत शारदा ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन सनातन धर्म का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को कृष्ण और सीएम योगी आदित्यनाथ को अर्जुन की संज्ञा दी।

विज्ञापन
Modi as Krishna, Yogi as Arjun are protecting the Sanatan culture says BJP leader Vineet Sharda in Shamli
बीजेपी नेता विनीत शारदा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली जनपद में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष विनीत शारदा ने कांग्रेस सहयोगी दलो के इंडिया गठबंधन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस गठबंधन सनातन धर्म का अपमान करता रहा है।

विज्ञापन


कहा कि सनातन धर्म ऐसा है कि सनातन धर्म को रावण-कंस, गौरी जैसे अत्याचारी शासक खत्म नहीं कर पाए। श्रीराम- कृष्ण आदि ने सनातन धर्म की रक्षा की है। उन्होंने मोदी को कृष्ण और योगी को अर्जुन की जोड़ी की तुलना करते हुए कहा कि दोनों सनातन धर्म की रक्षा करके बढ़ावा दे रहे हैं।
विज्ञापन

 
यह भी पढ़ें:Meerut: शहर को मिलेगी एक और टाउनशिप, दस गांवों की 1500 एकड़ जमीन चिह्नित, शासन ने जताई सहमति

विज्ञापन
विज्ञापन

विनीत शारदा रविवार को भाजपा नेता मोहित कांबोज के आवास पर मीडिया से रूबरू हुए। बाद में व्यापारी नेता राजेश संगल के घर पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इसके बाद हनुमान धाम स्थित अग्रसैन बरात घर में व्यापारियों के सम्मेलन में पहुंचे। प्रेस वार्ता में उन्होंने कांग्रेस सहयोगी गठबंधन इंडिया को निशाने पर लिया।

उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति और धर्म का कांग्रेस गठबंधन अपमान करता रहा है। कैराना से पलायन का मुद्दा हो या फिर अपराध पर नियंत्रण करने का, प्रदेश में योगी और मोदी की सरकार ने कितने मेडिकल कॉलेज खोले और नेशनल एयरपोर्ट भी बनाए गए हैं। मोदी और योगी की तुलना उन्होंने श्री राम और श्री कृष्ण भगवान से कर डाली।

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनीत शारदा ने पश्चिम उत्तर प्रदेश को अलग करने के मामले में बीजेपी नेता व सांसद संजीव बालियान का उनका निजी बयान करार दिया है। कहा कि पार्टी का कोई ऐसा बयान नहीं है। एक तरफ प्रदेश में राम बसे हैं तो दूसरी तरफ श्री कृष्णा और इन लोगों को कोई जुदा नहीं कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed