प्रचार के लिए मोबाइल वैन को किया रवाना
शामली। व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विभाग द्वारा कौशल सतरंग कार्यक्रम को बढ़ावा देने के लिए नुक्कड़ नाटक टीम व मोबाइल वैन को कलक्ट्रेट परिसर से रवाना किया गया। कैराना सांसद प्रदीप चौधरी, डीएम जसजीत कौर एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाई। आईटीआई प्रधानाचार्य मंजुल मयंक ने बताया कि 14 से 35 आयु वर्ग के युवाओं को उनकी रुचि के अनुसार आईटीआई एवं कौशल विकास मिशन में रोजगारपरक प्रशिक्षण प्रदान कर रोजगार, स्वरोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जनपद में प्रचार प्रसार कार्यक्रम कलक्ट्रेट से प्रारंभ होकर विकास खंड शामली, विकास खंड ऊन, विकास खंड थानाभवन एवं विभिन्न स्थल पर नुक्कड़ नाटक की टीम व मोबाइल के माध्यम से किया जाएगा। इस दौरान सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, एमआईएस. मैनेजर अंकित यादव आदि मौजूद रहे।