{"_id":"5a3ff2734f1c1b8b688ba61e","slug":"mlas-from-sony-s-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनी के परिजनों से मिले विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनी के परिजनों से मिले विधायक
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली
Updated Mon, 25 Dec 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
help
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला। छात्रा सोनी के परिजनों के बीच चरथावल विधायक पहुंचे और हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वे मुख्यमंत्री से मिलकर आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग करेंगे। थानाक्षेत्र के गांव श्यामगढ़ी निवासी छात्रा सोनी की 13 दिसंबर को गंगेरू के सरदार बल्लभ भाई पटेल कॉलेज से लौटते समय गांव निवासी अमरपाल ने बलकटी से काटकर उसकी निर्मम हत्या कर दी थी।
मामले में सोनी के भाई कृष्ण ने अमारपाल ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने मे देकर रिर्पोट दर्ज कराई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अमरपाल व उसके साथी सुरेंद्र व रोहित को गिरफ्तार कर जेल भेजने के बाद रासुका के तहत कार्रवाई शुरू कर दी थी। परिवार के लोगों ने अपनी छह सूत्री मांगों को लेकर समाज के लोगों के साथ 21 दिसंबर को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया था।
मांगों के पूरा न होने पर परिवार के साथ ही समाज के लोगों में आक्रोश है। रविवार को चरथावल विधायक विजय कश्यप ने परिवार के लोगों से मुलाकात की। विधायक ने पिता बीरसेन सिंह से पूरे मामले की जानकारी लेने के बाद कहा वेे परिवार के साथ है ओर उन्हें हर संभव मदद दिलाएंगे। एसपी से वार्ता कर सभी आरोपियों पर रासुका लगाए जाने की मांग की। इस दौरान उनके साथ विकास पंवार, वरुण, सतवीर वर्मा, अनुज, ओमपाल आदि लोग मौजूद रहे।