फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Mismanagement at bus stand, trouble to passengers

बस अड्डे पर बदइंतजामी, यात्रियों को परेशानी

Fri, 25 Feb 2022 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 12:17 AM IST
विज्ञापन
Mismanagement at bus stand, trouble to passengers
शामली रोडवेज बस अड्डे पर हुए गहरे गड्ढे । - फोटो : SHAMLI
शामली। नगर पालिका की किराए की भूमि पर संचालित होने की वजह से परिवहन निगम के बस अड्डे पर यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। दरअसल किराए की भूमि के चलते परिवहन निगम प्रबंधन सुविधाओं के लिए पैसा जारी नहीं करता। नगर पालिका प्रशासन भी कम किराया होने की वजह से इस पर ध्यान नहीं देता। जिसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ता है। बस अड्डे में जगह-जगह गड्ढे हैं। बारिश के समय तो यहां हालात काफी खराब हो जाते हैं। पानी भरने के कारण यात्रियों को कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है। परिसर में रोशनी का आवश्यक प्रबंध नहीं होने के कारण दिन ढलते ही पूरे परिसर में अंधेरा पसर जाता है। शौचालय में गंदगी पसरी रहती है। जिसकी वजह से महिलाओं को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

----
परिसर में फैली गंदगी
कोरोना काल चल रहा है। प्रशासन साफ-सफाई रखने के लिए निर्देश भी दे रहा है। फिर भी रोडवेज परिसर में गंदगी का अंबार है। डस्टबिन भी टूटी हालत में हैं और यात्री कहीं भी कचरा फेंक देते हैं। रोडवेज अड्डे पर असुविधाओं का आलम यह है कि पीने के पानी की टोटी खराब पड़ी है। यहां गुटखा व पान मसाला की पीक से लोगों ने दीवार को लाल कर रखा है। ऐसे में यात्री परेशान होते हैं। रोडवेज महकमा यात्रियों की सुविधा के लिए पूरी तरह उदासीन साबित हो रहा है।
विज्ञापन

किराया पूरा वसूलते हैं, सुविधाएं नहीं
पेयजल किल्लत और शौचालय की बदहाली सबसे बड़ी समस्या है। विभाग किराया पूरा वसूलता है फिर भी सुविधाएं न मिलती हैं। जिसकी वजह से यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। - सुनील कुमार, यात्री।
विज्ञापन
विज्ञापन

समस्याओं का निदान कराएं
रोडवेज बस अड्डा होने के बावजूद यहां मूलभूत सुविधाएं तक नहीं मिल पा रही हैं। मुसाफिरों की परेशानी देखते हुए समस्याओं का निस्तारण कराने की जरूरत है। - सोनू, दुकानदार।
----
परिसर में गंदगी का अंबार
रोडवेज बस अड्डे पर यात्रियों के लिए कोई सुविधा नहीं है। पूरे परिसर में गंदगी फैली है। शौचालय की हालत बेहद खराब है। विभागीय अफसरों को ध्यान देने की जरूरत है। - यासीन, यात्री

-----
बारिश में हो जाते हैं बुरे हालात
बस अड्डे में बारिश के चलते बुरे हालात हो जाते हैं। यात्रियों को कीचड़ से गुजरना पड़ता है। हमें भी काफी दिक्कतें उठानी पड़ती हैं। - योगेंद्र, वेंडर।
----
किराए की भूमि में रोडवेज अड्डा संचालित होने की वजह से रोडवेज प्रबंधन से पैसा स्वीकृत नहीं हो पाता है। समस्याओं के संबंध में नगर पालिका ईओ से बात हुई है। उन्होंने जल्द ही समाधान का आश्वासन दिया है। - राजेंद्र चौहान, वरिष्ठ केंद्र प्रभारी, रोडवेज बस अड्डा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed