फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Minister consoled the relatives of the deceased youth

मंत्री ने मृत युवक के परिजनों को सांत्वना दी

Fri, 01 Oct 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Minister consoled the relatives of the deceased youth
मंत्री ने मृत युवक के परिजनों को सांत्वना दी
विज्ञापन

थानाभवन। प्रदेश के कैबिनेट गन्ना मंत्री सुरेश राणा मृतक युवक के घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी।
क्षेत्र के गांव हसनपुर लुहारी निवासी 25 वर्षीय अंशुल सैनी पुत्र स्व. चंद्रपाल 19 सितंबर को अपनी बहन के यहां मतलबपुर रुड़की जा रहा था। शाम को आठ बजे अंशुल बाइक से बहन के घर के लिए निकला था। रास्ते में जैसे ही वह झबरेड़ा हरिद्वार थाना क्षेत्र के गांव गोकुलपुर के नजदीक पहुंचा, तो सामने से आ रही दूसरी बाइक से उसकी टक्कर हो गई। हादसे में अंशुल की मौत हो गई थी। घटना की सूचना के बाद बृहस्पतिवार को सूबे के गन्ना मंत्री सुरेश राणा गांव हसनपुर लुहारी अंशुल के घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। इस दौरान मृतक के बड़े भाई कुलदीप सैनी, चाचा जादोराम सैनी के अलावा जिला पंचायत सदस्य मैनपाल सैनी, बलबीर आर्य, ऋषिपाल सैनी, रजनीश जिंदल, सुमित सैनी, अमित सैनी, बीडीसी सदस्य कुलदीप सैनी, नाथीराम सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed