फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   milavatkhoron par jurmane ka chabuk

मिलावटखोरों पर जुर्माने का चाबुक

Wed, 31 Aug 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Wed, 31 Aug 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
milavatkhoron par jurmane ka chabuk
मिलावटखोरों पर चाबुक - फोटो : अमर उजाला
शामली में मिलावटी और अपमिश्रित खाद्य सामग्री बेचने वालों पर जुर्माने का चाबुक चल रहा है। बावजूद इसके मिलावट करने वाले अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। दूध से लेकर पनीर, मसाले और सरसों तेल में मिलावट की जा रही है। पिछले दिनों लिए गए दूध, पनीर और मिल्क केक  के नमूने फेल होने पर चार दुकानदारों पर भारी जुुर्माना लगाया गया है। 
विज्ञापन


 अपर जिलाधिकारी कोर्ट ने मंगलवार को मुजफ्फरनगर की श्री शिव नंदी डेयरी फूड्स प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के दूध का नमूना फेल होने पर तीन लाख रुपये जुर्माना किया। इसके अलावा किवाना निवासी मुन्ना के पनीर का नमूना प्रयोगशाला से जांच के बाद फेल होने पर एक लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है। वहीं बनत निवासी विकास कुमार का मिल्क केक का नमूना फेल होने पर 50 हजार और हसनपुर लिसाढ़ निवासी संता उर्फ सतेंद्र के पनीर का नमूना फेल होने पर 95 हजार का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि अपर जिलाधिकारी कोर्ट ने अगस्त माह में ही अपमिश्रित और मिलावटी खाद्य पदार्थों से संबंधित 10 मामलों का निस्तारण करते हुए 11 लाख 20 हजार रुपये का जुर्माना ठोंका है। खास बात यह है कि पूर्व में मिलावट करने वालों के खिलाफ जुर्माना करने में कुछ कंजूसी की जाती थी। यदि वर्ष 2015-16 की बात करें, तो 12 महीने के भीतर खाद्य सुरक्षा विभाग ने 64 वाद दायर किए, जिनमें 14 लाख 10 हजार रुपये जुर्माना ठोंका गया। वहीं, इस साल अप्रैल माह से अब तक 20 लाख 85 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जा चुका है। बताया कि खाद्य सामग्री में मिलावट करने वालों के खिलाफ जितने भी वाद दायर हुए हैं, उनमें त्वरित कार्रवाई की जा रही है। वादों का शीघ्रता से निस्तारण किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed