फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Mid-day meal when cylinder fire

मिड-डे मील बनाते समय सिलेंडर में लगी आग

Thu, 01 Dec 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Thu, 01 Dec 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
Mid-day meal when cylinder fire
fire - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कांधला। गांव चढ़ाव स्थित प्राथमिक विद्यालय की मिड-डे मील बनाते समय सिलेंडर से गैस रिसाव होने पर आग लग गई। इससे स्कूल में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। गांव में छुट्टी पर आए आईटीबीपी के जवान ने एक ग्रामीण के सहयोग से आग पर काबू पाया। आग बुझाने के बाद बच्चों और स्कूल स्टाफ ने राहत की सांस ली। 
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव चढ़ाव स्थित प्राथमिक विद्यालय में बुधवार पूर्वाह्न करीब 10 बजे रसोईघर में भोजन तैयार कराया जा रहा था। रसोई माता कृष्णा और मुनेश खाना बना रही थीं। इसी दौरान सिलेंडर से गैस रिसाव होने के कारण आग लग गई। रसोई में रखा सामान भी जल गया। इससे विद्यालय में अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन


शिक्षकों ने किसी तरह से छात्र-छात्राओं को विद्यालय से बाहर निकाला। विद्यालय में आग लगने की सूचना गांव तेजी के साथ फैल गई। सूचना पर सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस भी आ गई। रसोई से उठती आग की लपटें और धुआं देखकर किसी भी ग्रामीण की आग बुझाने की हिम्मत नहीं हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं, किसान नकली सिंह का पुत्र आईटीबीपी का जवान सचिन कुमार छुट्टी पर घर आया हुआ था। वह भी स्कूल में पहुंचा और गांव के ही दीपक राठौर के सहयोग से फायर एस्टींग्यूसर की मदद से आग बुझाने में जुट गया। दोनों युवकों ने आग बुझाने के बाद गैस सिलेंडर रसोई से बाहर निकाला और पास के खेत में फेंक दिया। इस दौरान छात्र-छात्राओं का रो-रोकर बुरा हाल था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed