{"_id":"580128ed4f1c1b210328dff7","slug":"micro-finance-bank-branch-off-of-bond","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा के मानक पूरे नहीं होने पर थानाभवन में बंधन बैंक की माइक्रो फाइनेंस शाखा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा के मानक पूरे नहीं होने पर थानाभवन में बंधन बैंक की माइक्रो फाइनेंस शाखा बंद
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Sat, 15 Oct 2016 04:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाभवन। बंधन बैंक की माइक्रो फाइनेंस शाखा सुरक्षा के मानक पूरे नहीं होने और जरूरी कागजात न मिलने के कारण बंद करा दी गई है। डीएम की संस्तुति पर यह कार्रवाई की गई है।
बंधन बैंक की कैराना, कांधला और सहारनपुर के देवबंद शाखा में लूट के बाद थाना प्रभारी साहब सिंह ने नगर की दीन दयाल मार्केट की एक संकरी गली में संचालित बंधन बैंक की जांच की। बैंक चलाने वाले अधिकारी थाना प्रभारी को कोई अनुमति पत्र नहीं दिखा सके।
इस पर थाना प्रभारी ने अधिकारियों से कह दिया कि वह डीएम के समक्ष अपने कागजात प्रस्तुत करें और बैंक संचालित करने की अनुमति लेकर आएं। तब तक बैंक नहीं चलने दिया जाएगा। कागजात और सुरक्षा के मानक पूरे नहीं होने तक बैंक की शाखा का संचालन नहीं होगा।
विज्ञापन
बंधन बैंक के बाद थाना प्रभारी ने नगर में संचालित पीएनबी व एसबीआई बैंकों के पटल की जांच की। पिछले काफी समय से नगर की दीन दयाल मार्केट में एक संकरी गली में स्थित धर्मशाला में बंधन बैंक संचालित किया जा रहा था।