फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Memorandum submitted to the Tehsildar against the CAA in Jhinjhana

झिंझाना में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

Fri, 20 Dec 2019 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted to the Tehsildar against the CAA in Jhinjhana
झिंझाना। कस्बा झिंझाना के तलाही मोहल्ला में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में लोगों ने तहसीलदार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

शुक्रवार को कस्बा झिंझाना में जुमे की नमाज के बाद एक वर्ग के लोग मोहल्ला तलाही में मैदान में एकत्र हुए। इस संबंध में समाज के जिम्मेदार लोगों ने नमाज से पहले ही लोगों को इसकी जानकारी दे दी थी। साथ ही कहा था कि सभी लोग शांतिपूर्ण तरीके से रहेंगे। यह भी कहा गया था कि कोई भी व्यक्ति सड़क पर नहीं जाएगा। नागरिकता संशोधन कानून का शांतिपूूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराया जाएगा। नमाज के बाद सभी लोग मैदान में पहुंचे। वहां पर समाज की तरफ से तहसीलदार अजय शर्मा को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करते हुए इस पर पुनर्विचार कर समाप्त किए जाने की मांग की। इस दौरान नगर पंचायत चेयरमैन नौशाद, इनाम, नवेद, सोनू पीरजी, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद शब्बीर, अहसान, आसिफ, इमरान, साजिद आदि मौजूद रहे। ज्ञापन देेने के बाद सभी लोग शांतिपूर्ण तरीके से लौट गए। इस अवसर पर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी योगेंद्र सिंह व थाना प्रभारी सुशील दूबे आदि मौजूद रहे।

--
खुफिया विभाग रहा अलर्ट
शामली। जनपद में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विरोध-प्रदर्शन को लेकर खुफिया विभाग अलर्ट रहा। खुफिया विभाग की टीमें शहर, कस्बों और गांवों में सक्रिय रहकर गोपनीय तरीके से जानकारी जुटाने में लगी रही। शामली में पुलिस-प्रशासन और खुफिया विभाग का फोकस दिल्ली रोड तैमूरशाह पर रहा। सभी अधिकारी दोपहर में नमाज के दौरान दिल्ली रोड पर मौजूद रहे। यहां नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने पर पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। उसी समय आजाद चौक में जुलूस निकाले जाने की सूचना पुलिस को मिली। इस पर पुलिस-प्रशासन के अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंच गए और स्थिति को संभाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed