{"_id":"61a910b190a3b62980190e6f","slug":"memorandum-given-to-dm-regarding-improvement-in-power-supply-shamli-news-mrt567325167","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलालाबाद में विद्युत आपूर्ति में सुधार की मांग, डीएम को दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलालाबाद में विद्युत आपूर्ति में सुधार की मांग, डीएम को दिया ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। पश्चिमी उप्र संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल जलालाबाद के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम जसजीत कौर से मिले। व्यापारियों ने कस्बे में शेड्यूल के अनुसार विद्युत आपूर्ति न होने पर रोष व्यक्त करते हुए सुधार कराने की मांग की।
बृहस्पतिवार को पउप्र संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के नगराध्यक्ष माजिद मलिक के नेतृत्व में व्यापारियों ने डीएम को ज्ञापन देकर बताया कि कस्बा जलालाबाद में 18 घंटे विद्युत आपूर्ति के आदेश है,लेकिन शेड्यूल के अनुसार आपूर्ति नहीं हो रही है। बिजली आने जाने का समय निर्धारित नहीं है, जिससे व्यापारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बारे में कई बार विद्युत अधिकारियों से शिकायत भी की गई, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। उन्होंने थानाभवन की तरह जलालाबाद में भी 24 घंटे विद्युत आपूर्ति कराने, इंदिरा गेट से लेकर जूनियर हाईस्कूल तक 11 हजारी लाइन की कवरिंग कराने, कस्बे में खुले में रखे ट्रांसफार्मरों की बाउंड्री कराने आदि मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि बिजली विभाग के कर्मचारी बडे़ बकायेदारों को छोड़कर छोटे बकायेदारों का उत्पीड़न कर रहे हैं। इन पर रोक लगाई जाए। इस अवसर पर राकेश पाल, मकबूल, रजनीश, सतपाल सिंह आदि भी मौजूद रहे।