फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   meeting of dm in shamli

योजनाओं में लापरवाही बरतने पर भड़के डीएम

Fri, 20 May 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Fri, 20 May 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
meeting of dm in shamli
कलेक्ट्रेट में मीटिंग लेते डीएम। - फोटो : अमर उजाला
शामली के डीएम ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और अन्य महत्वपूर्ण कार्यों को समय पर पूरा न करने एवं शिथिलता बरतने के कारण तीन अधिशासी अधिकारियों, चार प्रभारी एडीओ (समाज कल्याण विभाग) का वेतन पर रोकने का आदेश दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में अल्पसंख्यक एवं समाज कल्याण विभाग की पेंशन आदि योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा हुई। जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाओं एवं समाजवादी पेंशन, बेस लाईन, सर्वे पूर्ण करने में शिथिलता बरती जा रही है। इसी के चलते अधिशासी अधिकारी जलालाबाद, कैराना, ऊन तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं में आधार कार्ड लिंक न करने के कारण प्रभारी एडीओ (समाज कल्याण विभाग) अनिल कुमार गुप्ता, हरबीर सिंह, केसी मौर्य, मदन सिंह का अग्रिम आदेशों तक वेतन आहरण पर रोक लगा दी है। सरकार की सभी लाभकारी योजनाओं का लाभ लेने वाले लाभार्थी को आधार कार्ड लिंक करना जरूरी है।
विज्ञापन

 बैठक में मुख्य विकास अधिकारी वीके सिंह, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी अनीता सिरोही, समाज कल्याण अधिकारी अश्वनी कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी एसएन रावत, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी प्रणव राय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed