{"_id":"6272c7ad6881501ebe70720c","slug":"meeting-for-successful-organization-of-national-lok-adalat-shamli-news-mrt587235136","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन को बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन को बैठक
विज्ञापन
कैराना में राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन के लिए बैठक में भाग लेते जनपद न्यायाधीश ग्रीश कुमार वैश्?
- फोटो : SHAMLI
राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए बैठक
शामली, कैराना। जिले में 14 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसके मद्देनजर बुधवार को जनपद न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गिरीश कुमार वैश्य की अध्यक्षता में जिला प्रशासन, पुलिस व बैंकों के अधिकारियों की बैठक हुई।
बैठक में राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन के लिए बैंक पदाधिकारियों से अधिक से अधिक ऋण वसूली वाद चिह्नित कर उनकी सूची सात मई तक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। नोडल अधिकारी संतोष कुमार सिंह को अधिक से अधिक वाद चिह्नित कर निस्तारण कराने का प्रयास कराने को कहा गया। साथ ही पुलिस प्रशासन व बैंक अधिकारियों से कहा गया कि लोक अदालत का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार कराएं। जिससे अधिक से अधिक वाद का निस्तारण कराया जा सके।
बैठक में प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विजय कुमार वर्मा द्वितीय, एडीएम संतोष कुमार सिंह, सीओ जितेंद्र कुमार, पीएनबी के अग्रणी जिला प्रबंधक उमाशंकर गर्ग, प्रबंधक केनरा बैंक अनुराग कुमार के अलावा अन्य बैंकों के अधिकारी मौजूद रहे।