{"_id":"6240a4116ebc7b616f6b9bcb","slug":"manvi-in-poster-and-priyanka-top-in-mehndi-shamli-news-mrt582084159","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टर में मानवी और मेहंदी में प्रियंका अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टर में मानवी और मेहंदी में प्रियंका अव्वल
विज्ञापन
शामली। वीवी पीजी कालेज शामली में राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम एवं द्वितीय इकाई के संयुक्त सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन जल संरक्षण पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में स्वयं सेवक-सेविकाओं ने आकर्षक पोस्टर बनाकर पानी बचाने की अपनी विभिन्न अभिव्यक्तियों को व्यक्त किया। प्रतियोगिता में मानवी सरोहा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
रविवार को आयोजित शिविर का शुभारंभ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. छवि और गिरीश नारायण यादव ने किया। स्वयं सेवक-सेविकाओं ने सरस्वती वंदना, लक्ष्य गीत, प्रेरक प्रसंग और लोक कथाओं की प्रस्तुति दी। इसके बाद जल संरक्षण पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। थीम जल ही जीवन है, इसे व्यर्थ ही नष्ट न करों रखी गई।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर मानवी सरोहा, द्वितीय स्थान पर सतीश कुमार और तृतीय स्थान पर आंचल रही। इसके बाद मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रियंका प्रथम, मीनाक्षी द्वितीय और मानवी तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
शिविर के बौद्धिक सत्र में पीएनबी पालिका बाजार के शाखा प्रबंधक हेमंत टेहरी ने स्वयंसेवक-सेविकाओं को डिजिटल बैंकिंग, एटीएम का प्रयोग, पासवर्ड बनाना, खातों से संबंधी धोखाधड़ी से बचने के तरीकों की जानकारी दी। मौके पर अरविंद कुमार, मुकेश, दीपा, मानवी, सागर, डॉ. नीना छोकरा मौजूद रहे।