{"_id":"625863725922b739773d2f3b","slug":"mantra-given-to-stay-healthy-by-practicing-yoga-shamli-news-mrt584551416","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगाभ्यास कराकर स्वस्थ होने का दिया मंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगाभ्यास कराकर स्वस्थ होने का दिया मंत्र
विज्ञापन
शामली में जैन धर्मशाला में योगाभ्यास करते साधक।
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। भारतीय योग संस्थान के 56वें स्थापना दिवस के अवसर पर रोग निवारण शिविर का आयोजन किया गया। महावीर मार्ग स्थित जैन धर्मशाला में आयोजित शिविर में जोड़ों व घुटनों के दर्द, मांसपेशियों के बारे में बताया गया। सूक्ष्म रूप से योग क्रियाएं जैसे ताड़ासन, शवासन, सेतुबंध आसन, हंसी का व्यायाम कराया।
शुभारंभ केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य वेदप्रकाश राठी, दिल्ली एनसीआर के प्रांतीय प्रधान योगेश शर्मा, जिला प्रधान तरुण जैन, जिला मंत्री अलका जैन, जिला संगठन मंत्री अशोक गोयल ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। सरस्वती वंदना निशा संगल और गायत्री मंत्र क्षेत्रीय प्रधान सुषमा मित्तल ने कराया।
वेद प्रकाश राठी ने कहा कि योग से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है। हमें भोजन शुद्धता में लाने की आवश्यकता है। हड्डियों और मांसपेशियों के संबंध एक-दूसरे का सहारा होता है। योग सीखने के बाद दूसरों को अवश्य सिखाएं। अलका जैन, अशोक गोयल, क्षेत्रीय प्रधान अमरीश कौशिक ने शांति पाठ किया। मौके पर क्षेत्रीय प्रधान शैलेंद्र चौधरी, क्षेत्रीय मंत्री कृष्ण पाल सिंह, डिंपल पाठक, इंदु जैन, शिमला पांचाल, सुनीता, विजयलक्ष्मी, कमलेश जैन मौजूद रहे।