फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Mamaur lake overflowed due to unseasonal rain

बेमौसम बारिश से मामौर झील ओवरफ्लो होकर टूटी

Tue, 26 Oct 2021 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Mamaur lake overflowed due to unseasonal rain
कैराना की मामौर झील टूटने से मकानों और फसलों में भरा पानी। - फोटो : SHAMLI
कैराना। बेमौसम हुई मुसलाधार बारिश होने के बाद मामोर झील ओवरफ्लो होकर टूट गई। जिस कारण कई किसानों की खेतों में कटने के बाद पड़ी हजारों बीघा धान की फसल व सब्जियां पानी में डूब कर नष्ट हो गई। घरों में भी पानी घुस गया। घरों के भी गिरने की आशंका भी बनी हुई हैं। बाद में प्रशासन ने पहुंचकर जेसीबी व पोर्कलेन मशीन से झील की आड़ की मरम्मत कराई।
विज्ञापन

रविवार की शाम कैराना क्षेत्र में बेमौसम हुई मूसलाधार बारिश किसानों के लिए आफत बन गई। पहले से गंदे पानी से लबालब मामौर झील मूसलाधार बारिश के पानी से एक बार फिर ओवरफ्लो होकर टूट गई। झील के किनारे पर पानी रोकने के लिए लगाई गई मिट्टी की आड़ रात के समय तेज बारिश के कारण टूट गई। झील का पानी किसान हनीफ की 40 बीघा, मंजीत की 30 बीघा, मुख्तियार की 40 बीघा, अय्यूब की 40 बीघा, करनेल की 20 बीघा, मामचंद की 20 बीघा, यशपाल की 35 बीघा फसल समेत करीब 2000 बीघा फसलों में पानी घुस गया। जिससे फसलें नष्ट हो गई। इसके अलावा झील व बारिश का पानी अय्यूब, लक्खा, कामिल, इलियास, नासिर, दल्ली, गय्यूर, जावेद , हैप्पी के मकानों में भर गया। सभी मकानो के गिरने की आशंका बनी हुई है। सुबह एसडीएम उद्भव त्रिपाठी प्रशासनिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने बताया कि एक जेसीबी व पोकलेन मशीन मंगाकर झील की आड़ की मरम्मत कराई तथा पानी को रोका गया।
विज्ञापन

-किसानों का कहना
1-मामौर निवासी किसान साबिर ने बताया कि उसकी 12 बीघा बैंगन की फसल थी। पानी भरने से सारी फसल बर्बाद हो गई। उसका करीब 5 लाख का नुकसान हुआ है।
2-किसान शराफत ने बताया कि उसकी 12 बीघा ज्वार व धान की फसल में झील का पानी भरने से करीब एक लाख का नुकसान हुआ है।
3-किसान लखविंदर ने बताया कि झील का पानी घर में भरने से एक दीवार टूट गई। 15 बीघा धान की फसल बर्बाद हो गई। करीब ढाई लाख का नुकसान हुआ है।
4-किसान हरप्रीत ने बताया कि झील टूटने के कारण उसकी 10 बीघा धान की फसल नष्ट हो गई है। फसलों में अभी भी गंदा पानी भरा है।
कई बार प्रशासनिक अधिकारी कर चुके हैं निरीक्षण
किसानों ने बताया कि मामौर झील की समस्या से प्रशासनिक अधिकारी व जनप्रतिनिधि परिचित हैं। वह कई बार झील का निरीक्षण कर चुके हैं। पिछले दिनों भी सिंचाई विभाग की ओर से झील के गंदे पानी को साफ कर किसानों को सिंचाई के लिए साफ पानी उपलब्ध कराने तथा पास में मौजूद यमुना में पानी डालने के लिए वाटर ट्रीट प्लांट लगाने की बात कही गई थी। इस योजना पर कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

बार-बार होता है नुकसान
गांव मामौर व मवी निवासी किसानों ने बताया कि हर बार बारिश होने या कैराना नगर से आने वाले गंदे पानी के कारण झील ओवरफ्लो होकर टूट जाती है। इसके साथ ही गांव पंजीठ से आने वाले कच्चे नाला भी जगह-जगह से टूट जाता हैं। जिस कारण पंजीठ के किसान भी मामौर झील में जाने वाले कच्चे नाले से परेशान हैं। मामौर, मवी व पंजीठ के किसानों की फसलों में हर साल भारी नुकसान हो जाता हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कभी मुआवजा नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed