फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Make yourself smart enough to salute the world

खुद को इतना स्मार्ट बनाओ कि दुनिया सलाम करें

Sun, 28 Jun 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Make yourself smart enough to salute the world
अमर उजाला फाउंडेशन और भारतीय जैन संगठन के स्मार्ट गर्ल वर्कशाप में छात्राओ से रूबरू होती ट्रेनर ? - फोटो : SHAMLI
शामली। सफलता के पीछे मत भागो, काबिल बनो, सफलता खुद-ब-खुद आपके पीछे आएगी। अपने आपको इतना स्मार्ट बना लो कि दुनिया आपको सलाम करें। अपने गुणों को निखारने का यही समय है। वर्तमान माहौल में घर में रहना जरूरी है। ये अभी लंबा चलेगा, इसलिए इस समय का भरपूर सदुपयोग करें। अमर उजाला फाउंडेशन और भारतीय जैन संघटना की ओर से आयोजित स्मार्ट गर्ल कार्यशाला के तीसरे दिन बेटियों को सेल्फ डिफेंस और आत्मनिर्भर बनने के बारे में बताया गया। शुभारंभ संघटना के पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी मोहित जैन ने किया। ट्रेनर डॉक्टर मृदुला जैन ने कहा कि बेटियों को अपने गुणों को पहचानना है सबके अंदर कोई ना कोई गुण छिपा हता है। उसे पहचाने और उस पर कार्य करें। कार्यशाला में शामली के अलावा सहारनपुर, हरियाणा आदि कई प्रदेश की 36 छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

ऑनलाइन सिखाएं बेटियों को हुनर
डॉक्टर दिव्या जिंदल ने कहा कि उन्हें पेंटिंग का शौक है। दूसरों को भी सिखाना अच्छा लगता है। लोगों की मदद करना चाहती हूं। ट्रेनर ने कहा कि डॉक्टरी आपका पेशा है और पेंटिंग शौक। आपकी दूसरों की मदद करने की सोच बहुत अच्छी है। ये किसी भी माध्यम से हो सकती है, इस समय वह चाहें तो ऑनलाइन बेटियों को ये हुनर सिखा सकती हैं।
विज्ञापन

बच्चों की तुलना किसी से ना करें
सहारनपुर की भबी जैन ने बताया कि अक्सर हमारे परिजन, अध्यापक या रिश्तेदार हमारी तुलना किसी दूसरे से करने लगते हैं, जो हमें अच्छा नहीं लगता। ऐसे में हम क्या प्रतिक्रिया करें। ट्रेनर ने कहा कि आप अपने आप में विशेष हैं। आपकी अगर कोई तुलना कर रहा है तो उससे बचें, उन्होंने माता-पिता से भी अपील कि कि आप अपने बच्चों की तुलना किसी से ना करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों को विश्वास में लेकर करें मन मुताबिक काम
शहर के मिल रोड निवासी नेहा जैन ने बताया कि अक्सर ऐसा होता है कि जो काम हम करना चाहते हैं, उसे करने के लिए मना कर दिया जाता है। जिससे आत्म सम्मान की कमी महसूस होती है। इस पर ट्रेनर ने बताया कि अगर आपके अंदर वो काम करने की क्षमता है, विश्वास है और आप सही हैं तो अपने आप पर विश्वास रखकर उसे करें, लेकिन अपने माता-पिता को अपने साथ रखें सफलता जरूर मिलेगी।

बेड टच पर तुरंत करें रियेक्ट
हरियाणा के बहादुरगढ़ की दीपांशी ने पूछा कि हम अपनी रक्षा कैसे करें। ट्रेनर ने बताया कि हमारी बेटियां घर के बाहर तो अपनी रक्षा कर लेती हैं जरूरत है घर के अंदर भी अपनी रक्षा करने की, यदि कोई भी बेटियों को बेड टच करें तो बेटियों के पास सिक्स सेंस होती है। इससे उन्हें बेड टच का तुरंत एहसास हो जाता है, ऐसे में तुरंत ना कहें, ना कहना सीखें। ट्रेनर ने कहा कि बेटियों को स्मार्ट बनना है अपनी रक्षा करनी है और रुकना भी नहीं है और लगातार आगे बढ़ते रहना है।

अमर उजाला फाउंडेशन संगठन वर्कशाप में भाग लेती डाक्टर दिव्या जिंदल

अमर उजाला फाउंडेशन संगठन वर्कशाप में भाग लेती डाक्टर दिव्या जिंदल- फोटो : SHAMLI

आनलाइन वर्कशाप में भाग लेती स्नेहा जैन वाराणसी

आनलाइन वर्कशाप में भाग लेती स्नेहा जैन वाराणसी- फोटो : SHAMLI

आनलाइन वर्कशाप में भाग लेती भवि जैन सहारनपुर

आनलाइन वर्कशाप में भाग लेती भवि जैन सहारनपुर- फोटो : SHAMLI

नलाइन वर्कशाप में भाग लेती नेहा जैन मिल रोड शामली

नलाइन वर्कशाप में भाग लेती नेहा जैन मिल रोड शामली- फोटो : SHAMLI

आनलाइन वर्कशाप में भाग लेती दीपांशी हरियाणा

आनलाइन वर्कशाप में भाग लेती दीपांशी हरियाणा- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed