{"_id":"635eaf09f86f433e3662d76b","slug":"make-girls-educated-society-will-be-uplifted-shamli-news-mrt61151601","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़कियों को बनाएं शिक्षित, समाज का होगा उत्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लड़कियों को बनाएं शिक्षित, समाज का होगा उत्थान
विज्ञापन
कैराना में मंसूरी समाज के सम्मान समारोह में मेधावी छात्र और छात्राएं।
- फोटो : SHAMLI
कैराना। मंसूरी समाज के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं को समारोह के दौरान सम्मानित किया। इस अवसर पर समाज में फैली बुराइयों को दूर करने तथा लड़कियों को शिक्षित बनाने पर बल दिया गया।
रविवार को अंबा मैरिज होम में मंसूरी एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया। शुभारंभ कारी इस्राइल मंसूरी की तिलावत-ए-कलाम पाक व सामूहिक राष्ट्रगान के साथ किया। सोसायटी के प्रदेश महासचिव हाजी वाजिद मंसूरी ने कहा कि समाज के उत्थान एवं सुशिक्षित बनाने हेतु सोसायटी पिछले चार वर्षों से कार्य कर रही है। सोसायटी का उद्देश्य समाज में फैली बुराइयों को दूर करने और लड़कियों और युवाओं को शिक्षित करना है।
उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाकर समाज एवं राष्ट्र हित में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया। सोसायटी के अध्यक्ष साजिद मंसूरी (बरवाला) ने भी समाज को जागरूक व शिक्षित बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
सोसायटी के कोषाध्यक्ष हाजी मुरसलीन, उपाध्यक्ष मास्टर नदीम मंसूरी व विशेष अधिकारी आसमोहम्मद मंसूरी (बागपत) ने समाज को शिक्षित बनाने पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान क्विज प्रतियोगिता हुई, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।
सामाजिक संगठन अंजुमन खिदमत-ए-खल्क के अध्यक्ष हाजी नसीम मंसूरी, मंसूरी परिवार आफ इंडिया संगठन के अध्यक्ष शाहनवाज मंसूरी, प्रदेश अध्यक्ष आसिफ मंसूरी, सरपरस्त हाजी इकबाल, कोषाध्यक्ष सन्नू मंसूरी आदि को भी समाज में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया।
संचालन समाजसेवी एवं वरिष्ठ पत्रकार आस मोहम्मद कैफ ने किया। मौके पर नईम मंसूरी, असलम मंसूरी, सुहैब मंसूरी, चौधरी इनाम, साबिर, वसीम मंसूरी, इरफान एडवोकेट, हाजी जाहिद मंसूरी, मेहरबान अली, सूफी तासीन, महबूब, मुफ्ती मतलूबुर्रहमान, आरिफ आदि मौजूद रहे।