फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Make 100% Ayushman card of Antyodaya card holders: DM

UP: डीएम बोले- अंत्योदय कार्ड धारकों के शत-प्रतिशत बनाए जाएं आयुष्मान कार्ड

Fri, 16 Sep 2022 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 16 Sep 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Make 100% Ayushman card of Antyodaya card holders: DM
शामली। कलक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में अंत्योदय कार्ड धारकों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के संबंध में बैठक हुई।
विज्ञापन


इसमें अंत्योदय कार्ड धारकों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने जिले में पांचों ब्लॉकों के पांच-पाच ऐसे गांव जिसमें सबसे ज्यादा अंत्योदय परिवार आयुष्मान कार्ड से वंचित हैं, अभियान चलाकर शत प्रतिशत कार्ड बनाने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि यदि किसी गांव में जनसेवा केंद्र आयुष्मान कार्ड का लक्ष्य पूरा नहीं करता तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अंत्योदय कार्ड धारकों को आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु राशन कार्ड एवं आधार कार्ड की आवश्यकता होगी।
विज्ञापन


बैठक में जिलाधिकारी ने अंत्योदय कार्ड धारकों के आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए जिला पूर्ति अधिकारी और पात्र श्रमिकों के गोल्डन कार्ड बनवाने की सहायक श्रमायुक्त अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में 15 से 30 सितंबर तक आयुष्मान पखवाड़ा के दौरान आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान से अच्छादित पात्र परिवारों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। बैठक में जिला पूर्ति अधिकारी शशिकांत, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और ब्लॉकवार 25 गांव के राशन डीलर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed