फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   makar sankranti par khichdi baanti

स्नान किया, खिचड़ी बांटी, दान दिया

Sun, 15 Jan 2017 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 15 Jan 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
makar sankranti par khichdi baanti
शामली के दिल्ली बस अड्डे पर मकर संक्रांति पर हवन करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
शामली जिले में मकर सक्रांति का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने यमुना नदी के अलावा अन्य क्षेत्रों में स्नान कर भगवान विष्णु एवं भगवान सूर्य देव की पूजा की। खिचड़ी, रेवड़ी का प्रसाद बांटा और जरूरतमंदों को वस्त्र आदि का दान कर पुण्य लाभ कमाया। शनिवार सुबह पांच बजे से मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में कैराना- बिड़ौली यमुना नदी, जलालाबाद - गंगोह रोड़ पर पूर्वी यमुनागंग नहर के संगम पर स्नान- दान  एंव पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालु जुटने शुरू हो गए। सर्द मौसम के बावजूद श्रद्धालुओं में पर्व के प्रति जबरदस्त उत्साह रहा।
विज्ञापन


सुबह 9 बजे दिल्ली रोड बस अड्डे पर मिनी बस संचालकों की ओर से खिचड़ी का प्रसाद बांटा गया। मुख्य यजमान के रूप में सुरेश राणा, राजकुमार बालियान, योगेश चेयरमैन, प्रेमसिंह,  जगवीर मलिक, मनोज तोमर, ऋषिपाल सिंह, अरूण पंवार, योगेंद्र निर्वाल, जसवीर सिह कालखंडे आदि मौजूद रहे।  भारत विकास परिषद संस्कार शामली की ओर से बड़ा बाजार स्थित मंदिर ठाकुरद्वारा में खिचड़ी का प्रसाद श्रद्धालुओं को वितरण किया। इस दौरान  नगरपालिका परिषद के सदस्य रविकांत गर्ग, राजीव मलिक, विनोद सिंघल, गौरव गोयल, पंकज अग्रवाल, वैभव गोयल, विनीत संगल का सहयोग रहा। शहर के अग्रसेन पार्क में श्रीराम लखन सेवा समिति की ओर से खिचड़ी बांटी गई। शामली नगरपालिका परिषद  के चेयरमैन अरविंद संगल ,कथा व्यास अरविंद दृष्टा जी महाराज ने भगवान श्रीराम दरबार के समक्ष दीप जलाकर प्रसाद बांटा। समिति के अध्यक्ष डा. अनिल बंसल, सुधीर सिंघल, सचिव रविकांत गर्ग, डाक्टर उमेश कुमार, श्रीनिवास गोयल समेत गणमान्य लोगों का सहयोग रहा। 
विज्ञापन


माता अमृतानंद मयी देवी कृपा सेवा समिति द्वारा मेरठ- करनाल रोड स्थित अंजता चौपाले पर प्रसाद वितरण किया गया। इसमौके पर समिति के अध्यक्ष सुनील गर्ग, अमित गर्ग, डा. दीपक मित्तल, अमित गर्ग, राजेंद्र गर्ग, गौरव गर्ग, रामवतार, अशोक आर्य मौजूद रहे। श्रीनामदेव युवा जन कल्याण समिति के कार्यक्रम में रजनीश नामदेव, कृष्ण नामदेव, हरीश, अनुज, देवराज,रवि, पीयूष वर्मा, आशु आदि रहे। गांव गोहरनी में  ग्राम प्रधान विपिन राणा ने खिचडी का प्रसाद वितरित किया। मौके पर उपेंद्र सिंह, बिंदर,  रतन सिंह,विनोद, रामवीर, नन्नू,सनोज तोमर, अमित टीटू, डा. हरेंद्र  मौजूद रहे। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम से मनाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार ने सरस्वती वंदना से किया। शनिवार को सरस्वती कॉलेज में प्रधानाचार्य ने कहा कि भारत त्योहारों का देश है। प्रत्येक पर्व का सामाजिक, धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व होता है। सभी धर्मों के त्योहारों को मनाने से छोटे-बडे़, अमीर-गरीब और जात-पात की खाई पाटने का काम करते हैं। हमें इसे नकारना नहीं चाहिए। सभी बच्चों और अध्यापकों ने श्रद्धालुओं को खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया।  इस दौरान सोमदत्त आर्य, नीटू कुमार, अंकुर मलिक, नरेश तोमर, अरविंद कुमार, शेखर, पुष्पेंद्र शर्मा, मधुबन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed