फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Maintain communal harmony on festivals

त्योहारों पर सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखें

Fri, 16 Sep 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Maintain communal harmony on festivals
त्योहारों पर सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। डीएम जसजीत कौर ने जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर आगामी त्योहारों के मद्देनजर सर्तकता बरतने के निर्देश दिए हैं। एसपी अभिषेक झा ने कहा कि प्रत्येक थाना प्रभारी थाना स्तर पर शांति समिति की बैठक आयोजित कर लें। उन्होंने सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने पर जोर दिया।

बैठक में डीएम ने त्योहारों के दृष्टिगत डीपीआरओ व अधिशासी अधिकारियों को ग्रामीण व नगरीय क्षेत्र में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि जहां पर भी त्योहारों को लेकर बड़े आयोजन किए जाएंगे, वहां पर एंबुलेंस और दमकल की व्यवस्था जरूर हो। बैठक में वैध पटाखा फैक्टरी का निरीक्षण करें। कहीं पर अवैध फैक्टरी न चलने पाए। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी आपस में बेहतर तालमेल रखें। पूरी मुस्तैदी के साथ दायित्वों का निर्वहन कर त्योहार सकुशल संपन्न कराएं। बैठक में सभी एसडीएम व पुलिस के अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed