{"_id":"624c93d650fc981e12043749","slug":"made-in-romania-on-drum-magazine-and-chinese-characters-on-rifle-shamli-news-mrt5833301165","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रम मैगजीन पर मेड इन रोमानिया का टैग और रायफल पर गुदा चाइनीज अक्षर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रम मैगजीन पर मेड इन रोमानिया का टैग और रायफल पर गुदा चाइनीज अक्षर
विज्ञापन
शामली : बदमाश अनिल उर्फ पिंटू।
- फोटो : SHAMLI
शामली। थानाभवन पुलिस द्वारा अनिल उर्फ पिंटू से बरामद की गई विदेशी एके-47 रायफल की एक्सपर्ट से जांच कराई जाएगी। एक्सपर्ट की जांच के बाद ही रायफल और मैगजीन के बारे में स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट हो सकेगी।
एसएसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि गांव सदरूद्दीन नगर उर्फ माजरा निवासी अनिल उर्फ पिंटू से जो एक-47 रायफल बरामद हुई है, उस पर चाइनीज अक्षर गुदा है, जिससे उसके चाइनीज होने की संभावना है। इसके अलावा जो ड्रम मैगजीन बरामद हुई, उस पर मेड इन रोमानिया का टैग लगा है। रायफल व मैगजीन दोनों के विदेशी होने की संभावना के चलते इसकी जांच एक्सपर्ट से कराई जाएगी। एक्सपर्ट की जांच में पता चल सकेगा कि बरामद रायफल और मैगजीन कहां की निर्मित है।
धर्मेंद्र किरठल ने दी थी मारने की धमकी
एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार अनिल उर्फ पिंटू से बरामद एके-47 रायफल व कारतूसों के जखीरे के बारे में पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसके गांव के पड़ोसी कस्बा सिसौली निवासी अनिल बंजी उसके बचपन का दोस्त है, जो 2009 में एयरफोर्स से रिटायरमेंट लेकर आ गया था। जिसके बाद उसके साथ नजदीकियां और गहरी हो गई थी। उसे व अनिल बंजी को राजनीति में दिलचस्पी हुई, तो उन्होंने आसपास क्षेत्र में रौब जमाना करना शुरू कर दिया था। जिससे क्षेत्र में रंजिश बन गई थी। उसी दौरान धर्मेंद्र किरठल के करीबी नीरज बामडोली (बागपत) की हत्या हो गई थी। उसकी हत्या का शक धर्मेंद्र किरठल को उन दोनों पर हो गया था। धर्मेंद्र किरठल ने उन दोनों की हत्या करने की धमकी दे रखी थी।
विज्ञापन
धर्मेंद्र की धमकी के बाद साधा जीवा से संपर्क
धर्मेंद्र किरठल की धमकी के बाद अनिल ने उसके विपक्षी गैंग संजीव जीवा से अपनी सुरक्षा व राजनीति वर्चस्व के लिए बड़ा ऑटोमेटिक हथियार खरीदने के लिए संपर्क किया, तो उसने अपने गुर्गों से उन दोनों को यह असलाह लगभग 11 लाख रुपये में उपलब्ध कराया। ये असलाह पहले अनिल बंजी के पास ही था। कुछ दिन पहले उसने इस सामान को अनिल बंजी से लाकर अपने पास रख लिया था। इसके बाद अनिल बंजी कृषि विश्वविद्यालय मोदीपुरम के डीन राजवीर पर जानलेवा हमला करने की घटना में जेल चला गया। अनिल बंजी की सलाह से इस सामान को यूपी से बाहर छिपाना था। इसके लिए अनिल बंजी ने उसेक घर पर दो लोग भेजे थे, जिन्हें उसने पहली बार देखा था और वह उनके नाम पते नहीं जानता। वह तो उनके साथ सामान को गाड़ी में लेकर जाना था। कहां जाना था, इस बात को मौके से भागे हुए लोग ही जानते थे।
बड़ी साजिश की तरफ इशारा कर रहा बरामद असलाह
एके-47 रायफल और कारतूसों का जखीरा बरामद होना बड़ी साजिश की तरफ इशारा कर रहा है। पुलिस भी इस बात को मान रही है कि स्वचालित हथियार और बड़ी संख्या में कारतूसों का किसी बड़ी घटना में इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि समय रहते असलाह और कारतूसों का जखीरा बरामद हो गया। एसएसपी सुकीर्ति माधव का कहना है कि गिरफ्तार बदमाश अनिल उर्फ पिंटू को रिमांड पर लाकर गहन पूछताछ की जाएगी। पूछताछ में जो भी नाम सामने आएंगे, उनके आधार पर जांच कर पूरे मामले का खुलासा कर कार्रवाई की जाएगी।