फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Los defectos en el centro de formación

प्रशिक्षण केंद्र में खामियां

Wed, 10 Aug 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Wed, 10 Aug 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
Los defectos en el centro de formación
inspección - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कांधला। खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के चेयरमैन विनय कुमार सक्सेना ने पंजोखरा स्थित चौधरी चरण सिंह बहुउद्देशीय प्रशिक्षण केन्द्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केन्द्र में साफ सफाई सहित कई अन्य खामियां मिलने पर चेयरमैन ने नाराजगी जताई। 
विज्ञापन


मंगलवार को चेयरमैन विनय कुमार सक्सेना निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रशिक्षण केंद्र पर पहुंचे। उनके साथ जयप्रकाश तोमर, एसएन शुक्ला उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी, एसपी गुप्ता निदेशक मंडलीय कार्यालय मेरठ सहित अन्य अधिकारी भी साथ रहे। वहां पहुंचने पर सपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह, पूर्व चेयरमैन खादी ग्रामोद्योग यशवीर सिंह और ब्लाक अध्यक्ष हरविंदर सिंह ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया ।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने प्रशिक्षण केन्द्र में केन्द्र सरकार द्वारा चलाये जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रमों की समीक्षा की। महिलाओं के सिलाई कढ़ाई के कमरे में सभी मशीनों की खराब, खस्ता हालत देखकर चेयरमैन ने केन्द्र के डायरेक्टर रामसिंह को जमकर नसीहत दी। इसके बाद उन्होंने मीटिंग रूम में रखी पेपर कटिंग की जर्जर मशीन का निरीक्षण किया और उपस्थित अधिकारियों से नाराजगी व्यक्त की ।
विज्ञापन
विज्ञापन


तत्पश्चात उन्होंने मौन पालन विभाग के अभिलेखों व प्रगति रिपोर्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यशाला में रखी प्लास्टिक के सामान बनाने की मशीन का निरीक्षण किया और मशीनों की खस्ता हालत को देखते नाराजगी जताई। कंप्यूटर कक्ष में पहुंचकर प्रशिक्षण ले रहे छात्रों से कंप्यूटर विषय पर काफी वार्ता की। 

युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने को चल रहीं योजनाएं :  सक्सेना 
प्रशिक्षण केन्द्र में आयोजित सभा के दौरान खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के चेयरमैन विनय कुमार सक्सेना ने केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग का लक्ष्य अधिक से अधिक गांवों में बेरोजगार युवक युवतियों को प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।  

युवा वर्ग प्रशिक्षित होगा, तो ग्रामीण क्षेत्र की अर्थ व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण केंद्र पर वर्ष 2015-16 में डिटर्जेंट पाउडर, मौन पालन, मोमबत्ती बनाना, कटिंग टेलरिंग, कंप्यूटगर एप्लीकेशन, ब्यूटीशियन, वर्मी कंपोस्ट सहित अन्य कोर्स में 2470 युवक युवतियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। 2016-17 में 2200 युवक युवतियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।


एसडीएम शामली एमपी सिंह, ब्लॉक प्रमुख हरवेन्द्र चौहान, सतबीर सिंह मलिक, बिट्टू मलिक, ग्राम प्रधान जसाला शिवकुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन तरार, हरबीर सिंह मलिक, रामजीलाल कश्यप, नीरज मलिक, दिनेश चंद गुप्ता, मेहरचन्द सिंघल सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed