{"_id":"63a200b923052643fc2f2bf6","slug":"loot-of-lakhs-by-taking-the-family-hostage-on-the-power-of-gun-shamli-news-mrt6185934170","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: तमंचे के बल पर परिवार को बंधक बनाकर लाखों की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: तमंचे के बल पर परिवार को बंधक बनाकर लाखों की लूट
विज्ञापन
चौसाना क्षेत्र के गांव अलीपुरा में लूट के बाद उदास बैठी महिलाएं।
- फोटो : SHAMLI
चौसाना (शामली)। अलीपुरा गांव में सोमवार देर रात कारोबारी के मकान की दीवार फांदकर घुसे चार बदमाशों ने तमंचे के बल पर परिवार को बंधक बना लिया। एक कमरे में बंद कर पूरे घर को खंगाल डाला। पचास हजार की नकदी सहित सोने व चांदी के जेवरात लूट कर फरार हो गए। सूचना पर एसपी सहित आला अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बदमाशों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लगा।
गांव अलीपुरा निवासी मुबारिक पराली का कारोबार करते हैं। सोमवार रात करीब 11 बजे परिवार के लोग सो रहे थे। तभी दीवार फांदकर बदमाश घर में घुस आए और परिवार को तमंचे से आतंकित कर बंधक बना लिया। बदमाशों ने 50 हजार की नकदी, एक किग्रा चांदी व सोने के जेवरात लूट लिए। इसके बाद परिवार को एक कमरे में बंद करके फरार हो गए। करीब एक घंटे तक बदमाश घर में रहे। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसियों ने परिवार को बंधन मुक्त किया।
घटना की सूचना मिलते ही एसपी अभिषेक झा, एएसपी ओपी सिंह, सीओ कैराना, झिंझाना पुलिस सहित आसपास के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश में कांबिंग की गई। पीड़ित ने बताया कि बदमाश दीवार फांदकर घर में घुसे और परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट को अंजाम दिया गया। परिवार के दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने देर रात ही पीड़ित मुबारिक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मुजफ्फरनगर और हरियाणा के कई स्थानों पर ताबड़तोड़ दबिश दी गई, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। एसपी का कहना है कि बदमाशों की धरपकड़ के लिए कई टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
- डरे-सहमे गुजरी परिवार की रात, चीखते रहे बच्चे
बदमाशों ने जिस समय लूट की घटना को अंजाम दिया उस समय बदमाशों ने तमंचे के बल पर मुबारिक को लेकर परिवार के चार बड़े सदस्यों व सात बच्चों को एक कमरे में बंद कर दिया। मुबारिक ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट भी की गई। बदमाशों के आतंक से परिवार के सभी सदस्य डरे रहे।
- तीन महीने पर तीन लूट की घटनाएं, कई हुई चोरियां
कुछ माह पूर्व एक व्यापारी से तीन लाख की लूट हुई थी। जिसको पुलिस ने महीनों बाद वर्कआउट तो कर लिया, लेकिन बदमाशों के आतंक को नहीं रोक सके। उसके बाद दथेड़ा के एक किसान ने पठानपुरा में 15 हजार की लूट हो गई। जिसको पुलिस ने दर्ज तक नहीं किया। अब अलीपुरा में लूट की घटना से बदमाशों ने पुलिस को चुनौती दी है। बता दें कि चौसाना क्षेत्र में एक सप्ताह के भीतर चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं। आरोप है कि किसी भी घटना को पुलिस ने दर्ज नहीं किया और पीड़ित चौकी के चक्कर लगा रहे हैं।

चौसाना क्षेत्र के गांव अलीपुरा में दुकान में लूट की जानकारी देता युवक।- फोटो : SHAMLI