{"_id":"63385b96354179071529f8a1","slug":"lok-sabha-elections-2024-governor-satya-pal-malik-has-indicated-the-help-of-rld-in-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2024: रालोद पार्टी को लेकर राज्यपाल ने कही ऐसी बात, जानकर खुश हो जाएंगे चौधरी जयंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव 2024: रालोद पार्टी को लेकर राज्यपाल ने कही ऐसी बात, जानकर खुश हो जाएंगे चौधरी जयंत
Sat, 01 Oct 2022 08:54 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 01 Oct 2022 08:54 PM IST
सार
रालोद पार्टी को लेकर राज्यपाल सत्यपाल सिंह मलिक ने एक बड़ी बात कही है। यह बात जानकर चौधरी जयंत सिंह भी खुश हो जाएंगे।
विज्ञापन
मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक
- फोटो : PTI (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपने बयान से भाजपा को अक्सर असहज करने वाले मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल सिंह मलिक ने 2024 के लोकसभा चुनावों में रालोद की मदद करने के संकेत दिए हैं। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे और किसी पार्टी में भी शामिल नहीं होंगे।
विज्ञापन
सत्यपाल सिंह मलिक का एक वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया में वायरल हो गया। जिसमें वह कह रहे हैं कि रालोद हमारी पार्टी है। इसी पार्टी में से हम भी निकले हैं। चौधरी जयंत के लिए मेरे दिल में सोफ्टनेस है। वह चौधरी साहब के पौत्र हैं। मैं उनके साथ शामली जा रहा था, लेकिन वहां धारा 144 लगी हुई थी। मैं एक संवैधानिक पद पर रहते हुए उसका उल्लंघन नहीं कर सकता था। जिसकी वजह से पंचायत को स्थगित कर दिया। फिर किसी तारीख में हम दोनों वहां जाएंगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मर्डर का राज: कातिल निकला जिगरी दोस्त, बोला- बहन पर रखता था बुरी नजर, शराब के पांच पव्वे पिलाकर मार डाला
विज्ञापन
वहीं आगामी निकाय और लोकसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। भविष्य की योजनाओं को लेकर उन्होंने कहा कि मैं अपने हमदर्दों के लिए चुनाव में जाऊंगा, लेकिन खुद नहीं लडूंगा। कश्मीर पर भी एक किताब लिखूंगा। कैराना से चुनाव लड़ने की अटकलों को उन्होंने सिरे से खारिज कर दिया।
यह भी पढ़ें: Navratri 2022: नवरात्र में सौहार्द के सितारे जड़ रहीं ये मुस्लिम महिलाएं, तस्वीरें देख आप भी करेंगे तारीफ