फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Lockdown violation: 13 people detained, 250 challans challaned

लॉकडाउन का उल्लंघन : 13 लोग हिरासत में, 250 के काटे चालान

Sat, 23 May 2020 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Lockdown violation: 13 people detained, 250 challans challaned
शामली के फव्वारा चौक पर वाहन चालकों के चलान काटते पुलिसकर्मी। - फोटो : SHAMLI
शामली। लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस सख्ती बरत रही है। जनपद में पुलिस ने बेवजह सड़क पर घूमकर लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 13 लोगों को हिरासत में लिया है। इस दौरान 250 वाहनों के चालान करते हुए 10 वाहनों को सीज किया गया। जबकि 120220 रुपये समन शुल्क वसूला गया।
विज्ञापन

शनिवार को लॉकडाउन में पुलिस ने बाजारों में गश्त की और सड़कों पर दौड़ने वाले वाहनों के चालान ओर सीज करने की कार्रवाई की गई। हॉटस्पॉट क्षेत्र बड़ी आल और सलेक विहार में कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा ने पुलिस बल के साथ गश्त किया और लोगों से घरों में रहने की अपील की। उधर, जनपद में पुलिस का वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान जारी रहा। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिसकर्मियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। इसके चलते जनपद में 250 वाहनों के चालान किए गए। इसके साथ ही 10 वाहन सीज किए गए और 120200 रुपये समन शुल्क वसूल किया गया। एसपी ने बताया कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले 13 लोगों को हिरासत में लिया गया। लॉकडाउन उल्लंघन से संबंधित तीन मुकदमे भी दर्ज किए गए हैं।

शामली के बाजार में अकारण घूमने वाले बाईक चालकों को चलान काटती महिला पुलिसकर्मी।

शामली के बाजार में अकारण घूमने वाले बाईक चालकों को चलान काटती महिला पुलिसकर्मी।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed