फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Lockdown 4: If someone is in loss then someone is relaxed

लॉकडाउन 4 : कोई घाटे में रहा तो किसी को मिला सुकून

Tue, 19 May 2020 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Lockdown 4: If someone is in loss then someone is relaxed
लॉकडाउन 4 : कोई घाटे में रहा तो किसी को मिला सुकून
विज्ञापन

शामली। लॉकडाउन-4 में बाजारों को लेकर प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्था में कुछ व्यापारी घाटे में रह गए। कुछ दुकानें जो अभी तक पूरे सप्ताह खुल रही थीं अब केवल सप्ताह में तीन दिन खुलेंगी। हालांकि दो महीने से बंद चल रहे कई प्रतिष्ठान अब खुलेंगे।
लॉकडाउन -3 में अभी तक स्टेशनरी की दुकान पूरे सप्ताह खुल रही थीं। इसी तरह इलेक्ट्रॉनिक्स शॉप, मोबाइल की दुकानें आदि कुछ दुकान भी रोजाना सुबह सात से 12 बजे तक खुल रही थीं। अब ये दुकानें सप्ताह में केवल तीन दिन ही खुुलेंगी। जाहिर है कि लॉकडाउन -4 की व्यवस्था इन व्यापारियों के लिए घाटे का सौदा रही। हालांकि रेडीमेड गारमेंट, कपड़ा, ज्वेलरी, बर्तन, पेंट, साइकिल आदि कई दुकानें जो लॉकडाउन के बाद से ही बंद चल रही थीं. वे दो महीने बाद अब खुल सकेंगी। इनके व्यापारी जरूर सुकून महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

प्रशासन के फैसले से व्यापार मंडल संतुष्ट -गर्ग
शामली। प्रशासन ने आदेश जारी करने से पहले व्यापारी नेताओं को बुलाकर उनसे बात की। व्यापारी नेता घनश्यामदास गर्ग ने बताया कि जिलाधिकारी के बुलाने पर व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल उनसे मिला था। उन्हें दुकानें खोलने को लेकर एक शेडयूल भी सुझाया था. जिसमें दुकानों के दिन तय किए गए थे। व्यापार मंडल ने सुबह आठ से शाम तीन बजे तक दुकानों को खोलने की अनुमति मांगी थी। हालांकि डीएम ने इतना अधिक समय देने में असमर्थता जताई थी। उनका कहना था कि कुछ दिन बाद इस पर विचार किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed