{"_id":"6217d1fc70990347be059986","slug":"lock-hanging-on-the-agency-absconding-with-50-lakhs-shamli-news-mrt578226162","type":"story","status":"publish","title_hn":"एजेंसी पर लटका ताला, 50 लाख लेकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एजेंसी पर लटका ताला, 50 लाख लेकर फरार
विज्ञापन
कैराना में लाखों रुपये हड़प कर एजेंसी के फरार होने पर रसीद दिखाते लोग।
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना (शामली)। लड़कियों की शादी में दिए जाने वाले सामान पर 40 प्रतिशत की छूट का लालच देकर कई लोगों के लाखों रुपये लेकर एक एजेंसी फरार हो गई। ठगी का शिकार लोगों ने एजेंसी के बाहर हंगामा किया। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तथा कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस ने बताया कि एजेंसी करीब 50 लाख रुपये लेकर फरार हुई है। इस मामले में 14 तहरीर आ चुकी हैं।
कैराना नगर के मोहल्ला दरबार खुर्द गुलशन नगर चौराहे के पास 31 जनवरी को रॉयल एजेंसी ऑर्डर सप्लायर के नाम से एक एजेंसी खोली गई थी। बृहस्पतिवार को कई लोग वहां पहुंचे, तो एजेंसी बंद मिली। जिसके बाद लोगों ने हंगामा कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। लोगों ने बताया कि एजेंसी ने गरीब लड़कियों की शादी में दिए जाने वाले सामान जैसे बेड, सोफा, वाशिंग मशीन, कूलर आदि पर 35 से 40 प्रतिशत की छूट देने की बात कही गई थी। साथ ही सामान की 60 प्रतिशत कीमत जमा कराने के 12 दिन बाद सामान देने का आश्वासन दिया था।
उन्होंने एजेंसी पर कई बार कुछ स्थानीय पुलिसकर्मियों को भी बैठे देखा था। जिसके बाद उन्होंने एजेंसी पर और विश्वास हो गया। अपनी बेटियों की शादी में दिए जाने वाले सामान की कीमत का 60 प्रतिशत रकम जमा करानी शुरू कर दी। उनके पास एजेंसी की ओर से दिए गए बिल भी है। बुधवार को एजेंसी भी बंद थी। बृहस्पतिवार को जब वह एजेंसी पर पहुंचे, तो एजेंसी बंद मिली।
विज्ञापन
पीड़ित इमराना, उमशाद, बीना देवी, श्रीपाल, अमीरजहां, शाकिर, नवाब, राशिद, सोनू, सलीम, साजिद आदि ने पुलिस से एजेंसी की जांच कर कार्रवाई करने तथा रकम वापस दिलाने की मांग की है। मामले में कोतवाली प्रभारी का कहना है कि करीब 14 तहरीर आ चुकी हैं, लेकिन सभी की रिपोर्ट एक ही दर्ज की जाएगी। एजेंसी ने शुरूआत में कुछ लोगों को सामना दिया था। एजेंसी करीब 50 लाख रुपये लेकर फरार हो गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।