फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   loan distributed in mega camp in shamli

मेगा ऋण वितरण शिविर, 2

Sat, 03 Aug 2019 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
loan distributed in mega camp in shamli
284 स्वयं सहायता समूहों और 19 ग्राम संगठनों को ऋण वितरित किया
विज्ञापन

फोटो समाचार
शामली। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत आयोजित मेगा ऋण वितरण शिविर में कुल 284 स्वयं सहायता समूहों और 19 ग्राम संगठनों को 141.639 लाख रुपये की धनराशि वितरित की गई।
शनिवार को नवीन विकास भवन में सीडीओ शंभू नाथ तिवारी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जनपद स्तरीय मेगा ऋण वितरण शिविर आयोजित किया गया। इस मौके पर स्वयं सहायता समूहों को स्टॉर्टअप कॉस्ट के तहत 1.575 लाख रुपये, रिवाल्विंग फंड के तहत 11.25 लाख रुपये, सामुदायिक निवेश निधि के तहत 114.40 लाख रुपये, जोखिम निवारण निधि के तहत 7.664 लाख रुपये की निर्गत धनराशि की स्वीकृतियों के प्रमाणपत्रों का वितरण किए गए। इस प्रकार जनपद इकाई राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा कुल 284 स्वयं सहहायता समूहों तथा 19 ग्राम संगठनों को 141.639 लाख रुपये की धनराशि वितरित की गई।
विज्ञापन

शिविर में सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने समूह की महिलाओं को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की मूल भावना महिला सशक्तिकरण, मनरेगा, कन्या सुमंगला योजना, जल शक्ति अभियान एवं पौधरोपण के महत्व के बारे में के संदर्भ में अवगत कराया। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह की महिलाएं सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला ग्राम्य विकास अभिकरण परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत संचालित स्वयं सहायता समूहों को विस्तृत जानकारी दी। आजीविका मिशन स्वत: रोजगार के उपायुक्त शैलेन व्यास के द्वारा समूह की महिलाओं को मिशन के तहत दी जा रही धनराशि के सदुपयोग के संबंध में अवगत कराया गया। इस अवसर पर शामली कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डा. विकास कुमार मलिक द्वारा जल के बचाव के संबंध में महिलाओं को तकनीकी ज्ञान दिया गया। मेगा कैम्प में जिला मिशन प्रबंधक राजेश कुमार एवं ममता देवी द्वारा हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed